फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Life on Oxygen, 108 Ambulance Stalled Midway: Critically Ill Woman Stranded for an Hour After Tyre Burst,

Panna News: ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी महिला, बीच रास्ते फटा एंबुलेंस का टायर; मची अफरा-तफरी

Fri, 19 Jun 2026 03:20 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2026 03:20 PM IST
सार

पन्ना में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलने वाला मामला सामने आया है। अजयगढ़ से ऑक्सीजन सपोर्ट पर जिला अस्पताल लाई जा रही एक गंभीर महिला मरीज की एंबुलेंस का रास्ते में टायर फट गया, जिससे मरीज करीब एक घंटे तक सड़क पर फंसी रही।

विज्ञापन
Life on Oxygen, 108 Ambulance Stalled Midway: Critically Ill Woman Stranded for an Hour After Tyre Burst,
अजयगढ़ से पन्ना आ रही एंबुलेंस रास्ते में हुई खराब।

विस्तार

पन्ना में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत उजागर करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। अजयगढ़ से एक गंभीर महिला मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट पर 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय पन्ना लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में एंबुलेंस का टायर फट जाने से मरीज की जान पर बन आई। करीब एक घंटे तक महिला मरीज सड़क किनारे फंसी रही और परिजन मदद की गुहार लगाते रहे। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


अजयगढ़ से गंभीर मरीज लेकर पन्ना आ रही थी एम्बुलेंस
अजयगढ़ क्षेत्र की एक गंभीर महिला मरीज को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया था। महिला की हालत नाजुक थी और उसे लगातार ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत थी। 108 एंबुलेंस मरीज को लेकर पन्ना की ओर आ रही थी, तभी कोतवाली थाना क्षेत्र के खजुरी मोड़ के पास एंबुलेंस का टायर अचानक फट गया। टायर फटते ही एंबुलेंस बीच रास्ते में खड़ी हो गई और मरीज को आगे ले जाना संभव नहीं रहा।
विज्ञापन


परिजनों ने अवस्थाओं पर खड़े किए सवाल
इस दौरान मरीज के परिजन काफी परेशान हो गए। उन्होंने तत्काल दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था करने की मांग की, लेकिन मदद पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लग गया। इस दौरान गंभीर हालत में मरीज सड़क किनारे एंबुलेंस में ही पड़ी रही। परिजनों का कहना है कि समय पर दूसरी एंबुलेंस नहीं मिलने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 108 एंबुलेंस के पायलट शोभा प्रसाद कोदर ने भी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि एंबुलेंसों की खराब स्थिति और तकनीकी समस्याओं की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते वाहनों का रखरखाव किया जाता तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती।


सीएमएचओ ने दिए कार्रवाई के निर्देश
मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गंभीर मरीज को अजयगढ़ से पन्ना ला रही है 108 एंबुलेंस का टायर फटा 1 घंटे तक परेशान होते रहे परिज

गंभीर मरीज को अजयगढ़ से पन्ना ला रही है 108 एंबुलेंस का टायर फटा 1 घंटे तक परेशान होते रहे परिज

 

गंभीर मरीज को अजयगढ़ से पन्ना ला रही है 108 एंबुलेंस का टायर फटा 1 घंटे तक परेशान होते रहे परिज

गंभीर मरीज को अजयगढ़ से पन्ना ला रही है 108 एंबुलेंस का टायर फटा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed