फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Humanity shamed in Panna Young man dies after being struck by lightning body taken away in garbage vehicle

पन्ना में मानवता शर्मसार: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, कचरा गाड़ी में ले गए शव

Fri, 28 Jun 2024 03:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 28 Jun 2024 03:26 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में पन्ना जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत, जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक युवक का शव कचरा गाड़ी में रखकर ले गए।

विज्ञापन
Humanity shamed in Panna Young man dies after being struck by lightning body taken away in garbage vehicle
कचरा गाड़ी में मृतक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पन्ना नगर में दो नवयुवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, जिनमें से एक की दर्दनाक मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद नगर पालिका की शर्मनाक करतूत सामने आई है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राज वर्मा उम्र लगभग 20 साल और रेहान खान उम्र लगभग 18 साल दोनों निवासी गाड़ीखाना रानीगंज गुरुवार शाम धरम सागर तालाब के किनारे टहल रहे थे। बारिश होने से दोनों नवयुवक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक जोरदार गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में यह दोनों युवक आ गए, जिसमें राज वर्मा की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और रेहान खान गंभीर रूप से घायल होकर तड़प रहा था। लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


पुलिस के द्वारा मृतक का शव अस्पताल ले जाने के लिए नगर पालिका के अधिकारियों को फोन कर शव वाहन की मांग की गई, जिन्हें नगर पालिका के कर्मचारी वीरेंद्र चौरसिया से संपर्क करने की सलाह दी गई। वीरेंद्र चौरसिया से संपर्क करने पर शव वाहन के बजाय कचरा गाड़ी भेज दी गई और उसी कचरा गाड़ी में मृतक राज वर्मा का शव जिला अस्पताल पहुंचा कर परीक्षण उपरांत पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो हुआ वायरल
कचरा वाहन में शव ले जाने की शर्मनाक करतूत के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर लोगों के द्वारा नगर पालिका की घोर निंदा की जा रही है। लोगों के द्वारा यहां तक कहा जा रहा है कि नगर पालिका मृत व्यक्ति को भी सम्मान के साथ नहीं पहुंचा सकी और इस प्रकार कचरा वाहन में ले जाया गया। जबकि नगर पालिका के पास बाकायदा शव वाहन भी उपलब्ध है, इसके बावजूद इस प्रकार की शर्मनाक करतूत सामने आई है।


CMO बोले, जांच और कार्रवाई होगी
नगर पालिका CMO से जब हमने इस संबंध में बात की तो उन्हें कैमरे के सामने आने से मना कर दिया और कहा, मैं इस मामले में जांच करवा रहा हूं। जांच में जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed