फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna: The collector had gone to inspect the school, saw the table serving food dirty and wiped it himself, the video went viral

पन्ना: स्कूल का निरीक्षण करने गए थे कलेक्टर, खाना परोसने की टेबल गंदी देखी तो खुद लगा दिया पोंछा, वीडियो वायरल

Thu, 10 Mar 2022 05:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पन्ना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 10 Mar 2022 05:19 PM IST
सार

पन्ना कलेक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में कलेक्टर एक गंदी टेबल पर पोंछा लगाते दिख रहे हैं। वीडियो जिले के एक सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Panna: The collector had gone to inspect the school, saw the table serving food dirty and wiped it himself, the video went viral
टेबल पर पोंछा लगाते पन्ना कलेक्टर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र का एक टेबल पर पोंछा लगाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दरअसल कलेक्टर मिश्र जिले के एक स्कूल का निरीक्षण करने गए थे, इस दौरान उन्होंने बच्चों को मध्यांह भोजन परोसने वाली टेबल पर धूल जमी देखी तो खुद कपड़ा उठाकर उस पर पोंछा लगाने लगा। उन्हें ऐसा करते देख स्कूल स्टॉप भी तत्काल गंदे टेबल कुर्सियों की सफाई में जुट गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र बुधवार को पन्ना जिले के बरखेड़ा माध्यमिक शासकीय स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां कलेक्टर ने काफी देर तक बच्चों के संग वक्त बिताया। इसी दौरान बच्चों का लंच हुआ, जिस टेबल में बच्चों को खाना दिया जा रहा था वह गंदी थी। कलेक्टर ने जब ये देखा तो उन्होंने साफ-सफाई करने के लिए स्कूल स्टॉप को डांटने की बजाय खुद उसे गीले कपड़े से पोंछ कर धूल साफ की और बाद में सूखे कपड़े से टेबल को पोंछा।  
विज्ञापन


 पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र से बात की तो उन्होंने कहा कि जिले के शासकीय स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में बरखेड़ा के शासकीय स्कूल में पहुंचा था, यहां बच्चों को मिड डे मीड परोसने वाली टेबल में गंदगी थी। टेबल को मैंने खुद साफ इसलिए करने लगा क्योंकि मेरी खुद भी एक जिम्मेदारी है कि मेरे आस-पास का वातावरण और स्वच्छ रहे और बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। अगर वहां मैं किसी को डांटकर काम करा लेता तो शायद लोग इस बेहतर से नहीं समझ पाते। इसीलिए मैंने खुद सफाई की और सभी को आगे से ध्यान रखने को कहा। लगातार निरीक्षण कर रहे है। हर सप्ताह समीक्षा बैठक भी लेंगे। शिक्षा विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह की चीजें दुबारा न हो अगर फिर भी भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed