{"_id":"65b5e201fcb5bc13ae0cd703","slug":"pandhurna-accident-female-constable-going-to-appear-for-exam-dies-in-road-accident-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pandhurna: परीक्षा देने जा रही महिला आरक्षक की सड़क हादसे में मौत; कार में टक्कर मारकर डंपर चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pandhurna: परीक्षा देने जा रही महिला आरक्षक की सड़क हादसे में मौत; कार में टक्कर मारकर डंपर चालक फरार
Sun, 28 Jan 2024 10:42 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांढुरना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांढुरना
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:42 AM IST
सार
बडचिचोली चौकी में महिला आरक्षक के पद पर स्थित सीमा मरकाम की कार को डंपर ने टक्कर मार दी। आरक्षक सीमा परीक्षा देने बैतूल जा रही थी।
विज्ञापन
सीमा मरकाम का फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांढुरना जिले के बडचिचोली चौकी में महिला आरक्षक के पद पर स्थित सीमा मरकाम की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह बडचिचोली चौकी से छुट्टी लेकर परीक्षा देने बैतूल जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात डंपर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। कार में सवार महिला आरक्षक सीमा मरकाम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद से अज्ञात डंपर चालक फरार है।
विज्ञापन
बडचिचोली चौकी में पदस्थ महिला आरक्षक सीमा मरकाम का विवाह मई में दिल्ली में आर्मी मे पदस्थ झबलु धुर्वे से हुआ था। शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंपा दिया गया है।
विज्ञापन
झारकुंड में अंत्येष्टि की गई
बडचिचोली चौकी में पदस्थ महिला आरक्षक सीमा मरकाम की दुर्घटना में मौत होने पर बडचिचोली में गम का माहौल है। बताया जा रहा है कि सीमा मरकाम मृदुभाषी तथा सरल स्वभाव की महिला आरक्षक थी। मौत की खबर ग्राम वासियों को लगने पर बडचिचोली वासी भी गम के माहौल में नजर आए।
विज्ञापन
