{"_id":"5c74b581bdec2273aa6bc0f3","slug":"pakistani-flag-made-on-road-in-bhopal-people-express-anger-against-pulwama-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल की सड़क पर बना पाकिस्तान का झंडा, पुलवामा हमले के विरोध में निकाली भड़ास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल की सड़क पर बना पाकिस्तान का झंडा, पुलवामा हमले के विरोध में निकाली भड़ास
Tue, 26 Feb 2019 09:11 AM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 26 Feb 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
भोपाल की सड़क पर बना पाकिस्तान का झंडा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की राजधानी में लोगों ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में जमकर भड़ास निकाली। पाकिस्तान के विरोध में भोपाल में स्थानीय लोगों ने सड़क पर पाकिस्तानी झंडा बनाया जो लोगों के पैरों तले रौंदा गया। झंडे के ऊपर 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' लिखा गया। सड़क पर बने पाकिस्तान के झंडे के ऊपर से दिनभर गाड़ियां चलती रही और लोगों का आना जाना जारी रहा।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में मध्यप्रदेश में पहले भी इस तरह की घटना देखी गई थी। भोपाल में ही पाकिस्तान के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद देर रात सड़क पर पाकिस्तानी झंडा बनाया गया था। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पानी डालकर झंडे की आकृति को मिटा दिया।
भोपाल के अलावा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भी बीच सड़क पर करीब 600 स्क्वेयर फीट बड़ा पाकिस्तान का झंडा बनाया गया था। स्थानीय लोगों ने झंडा बनाने के बाद उसे जूतों तले रौंदा भी था और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा पुलवामा में अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ पर हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है। पूरी दुनिया ने इस आतंकी हमले की आलोचना की। आतंक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खूब आलोचना की गई।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के जवानों के शहीद होने का सिलसिला जारी है। लेकिन पुलवामा हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद सारा देश एकजुट दिखा। देश के हर हिस्से में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

Madhya Pradesh: Flag of Pakistan painted on road by locals in Bhopal with 'Pakistan Murdabad' written on it, to mark protest against the #PulwamaTerrorAttack pic.twitter.com/RDTOeTqYgn
— ANI (@ANI) February 25, 2019