फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Padma Awards: Umaria's Jodhaiya Bai Doesn't Have Pucca House to Live

Padma Awards: उमरिया की जोधइया बाई पद्मश्री मिलने से खुश हैं, लेकिन पक्के मकान का सपना अब भी अधूरा

Sat, 28 Jan 2023 09:10 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 28 Jan 2023 09:10 PM IST
सार

उमरिया की जोधइया बाई बैगा को पद्मश्री मिलने से बेहद खुशी है। हालांकि, यह बात अलग है कि उनके पास पक्का मकान अब तक नहीं है और इसे लेकर वह पीएम तक को गुहार लगा चुकी हैं। 

विज्ञापन
Padma Awards: Umaria's Jodhaiya Bai Doesn't Have Pucca House to Live
जोधइया बाई बैगा के पास अब तक पक्का मकान नहीं है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इस बार बैगा कलाकार जोधइया बाई को भी पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। 83 वर्षीय जोधइया बाई इससे बेहद खुश हैं, लेकिन उन्हें चिंता इस बात की है कि अब तक उनके सर पर पक्की छत नहीं बन सकी है। उन्होंने एक साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इसकी मांग की थी। लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन


उमरिया जिले की करकेली जनपद की लोढ़ा पंचायत में निवासरत 83 वर्षीय अम्मा जोधइया बाई का है। उन्हें पद्मश्री देने के एलान के बाद फिर उनके पक्के मकान का मामला तूल पकड़ रहा है। आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच भी शुरू कर दी है। पद्मश्री और इससे पहले नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित हो चुकी अम्मा अब भी कच्चे मकान में रहती हैं। पीएम आवास योजना के लिए लंबे अरसे से भटक रही हैं।  
विज्ञापन


पीएम से की थी मांग
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के आवास देने का प्रावधान है। पद्मश्री से सम्मानित की जाने वाली जोधइया बाई ने प्रधानमंत्री से भी खुलकर बात की थी। उन्होंने आश्वासन भी दिया था लेकिन एक साल बीतने पर भी उन्हें आवास नहीं मिला है। कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास दिलाने की कोशिश हम लगातार कर रहे हैं। मैं यहां तब नहीं था। मुझे नहीं पता कि यह अब तक क्यों नहीं हो सका। फिर भी जल्द ही हम उन्हें यह योजना का लाभ दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा टीम ने किया पौधरोपण
जोधइया बाई बैगा एक बैगा चित्रकार हैं, जिन्होंने अपना यह पुरस्कार अपने गुरु आशीष स्वामी जी को समर्पित किया है। उमरिया के युवाओं की ने 26 जनवरी को उनके साथ आम का पौधा लगाया और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। जोधाइया बाई बैगा के साथ ही उनके गुरु आशीष स्वामी, संस्था के संचालक निमिष स्वामी ने पर्यावरण सुरक्षित रखने का प्रयास किया है। हिमांशु तिवारी, शिवानी बर्मन, खुशी सेन समेत कई युवा उनके पास पहुंचे और पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed