फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Over 16,000 people evacuated to safer places from flood area in madhya pradesh

मध्यप्रदेश में बाढ़ का कहर जारी, 16,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

Sun, 15 Sep 2019 05:47 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 15 Sep 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
Over 16,000 people evacuated to safer places from flood area in madhya pradesh
लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाती एनडीआरएफ की टीम - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के मंदसौर और नीमच जिलों में भारी बारिश से आई बाढ़ में फंसे 16,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रदेश में मानसून के इस सीजन में अब तक सामान्य से 33 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। पश्चिम मध्यप्रदेश के एक दूसरे से सटे मंदसौर और नीमच जिलों में पिछले दो दिनों से भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

विज्ञापन


भोपाल स्थित मौसम केंद्र ने बताया कि मध्यप्रदेश में अब तक सामान्य से 33 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि मंदसौर के बाढ़ग्रस्त इलाकों से करीब 13,000 से 14,000 लोगों को बचाया गया है, जबकि नीमच में करीब 2,300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मंदसौर जिले के पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित 100 से 125 गांवों के 13,000 से 14,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इन गांवों को पूरी तरह अथवा आंशिक तौर पर खाली कराया गया है। उन्होंने कहा, हम स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और बचाव कार्य जोरों पर है।
 

मौसम केंद्र के अनुसार रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में मंदसौर में 218 मिलीमीटर जबकि नीमच के मनासा कस्बे में 243 मिलीमीटर बारिश हुई है। मंदसौर में इस मानसून सीजन में एक जून से अब तक 1927.8 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि इस अवधि में जिले में सामान्य तौर पर 742.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जाती है। इसी तरह नीमच में एक जून से अब तक 1569.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि यहां सामान्य रुप से 706.9 मिमी बारिश होती है।


अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह मंदसौर में लोगों बारिश से कुछ राहत मिली है लेकिन नीमच में  बारिश जारी है। गांधी सागर बांध परियोजना के उप मंडल अधिकारी एन पी देव ने रविवार को बताया कि बांध के 19 स्लूइस गेट खोले गए हैं और 4 लाख और 93,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जलाशय का पानी नीचे की ओर बह रहा है और नीमच जिले एवं राजस्थान में प्रवेश कर रहा है।



गांधी सागर बांध का बैकवॉटर बढ़ने से नीमच के रामपुरा कस्बे में लगभग 2,300 लोगों को बाढ़ के पानी से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि बचाव दल शनिवार रात से चौकस निगरानी रख रहा है और बाढ़ प्रभावित अनेक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया।

मौसम विज्ञानी जीडी मिश्रा ने बताया कि पूर्वी मध्य प्रदेश में मानसून थोड़ा कमजोर हुआ है, लेकिन राज्य के पश्चिमी हिस्से में मानसून सक्रिय है। पश्चिम मध्यप्रदेश के अलीराजपुर, झाबुआ और आसपास के जिलों में सोमवार सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अभी मानसून की गतिविधियों में कोई कमी नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed