फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Outrage among villagers due to murder of 26 year old youth

Ratlam News: 26 वर्षीय युवक की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर किया सड़क जाम

Sat, 30 Dec 2023 09:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 30 Dec 2023 09:53 PM IST
सार

Ratlam News: रतलाम जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में युवक की हत्या कर शव को उसके घर के सामने फेंक दिया गया। सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी लगी तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने साथ ही आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन
Outrage among villagers due to murder of 26 year old youth
26 वर्षीय युवक की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मृतक धारा सिंह का दो दिन पूर्व शेरपुर निवासी राहुल पिता भोपाल सिंह राठौड़ की स्कॉर्पियो गाड़ी से टकराने पर साइड का ग्लास टूट गया था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच उस समय विवाद हुआ था। तब मामला शांत हो गया था, लेकिन दो दिन बाद राहुल सिंह अपने साथियों के साथ बीती रात धारा सिंह के घर पहुंचा था। यहां से धारा सिंह के साथ मारपीट की, जिससे धारा सिंह चोट लगने की वजह से मौके पर ही अचेत हो गया और सुबह घर के बाहर शव मिलने से गांव में आक्रोश फेल गया और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एसडीएम
सूचना पर एसडीएम अनिल भाना एसडीओपी शक्ति सिंह चौहान सहित आस पास के थाना क्षेत्र का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। चक्काजाम के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और मकान तोड़ने की मांग पर अड़े रहे। एसडीओ शक्ति सिंह चौहान एवं पिपलौदा थाना प्रभारी विक्रम चौहान ने शव के साथ ना इंसाफी और चक्का जाम नहीं करने का आग्रह किया, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन



पुलिस ने किया मामला दर्ज
शाम 5:00 बजे एसडीएम अनिल भाना ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उत्तेजित लोग तब भी नहीं माने और एसडीएम से भी बहस करने लगे। बाद में सूचना मिलने पर राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ग्राम शेरपुर पहुंचे, उन्होंने एसडीएम और एसडीओ से चर्चा के बाद ग्रामीणों से चर्चा कर मामला शांत करवाया और चक्का जाम कर रहे प्रदर्शनकारी शव लेकर घर चले गए। पुलिस ने मामले में पांच नामजद  एवं साक्षय के आधार पर अन्य आरोपियों के खिलाफ धारा 302 एवं अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीकृत कर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने का वादा ग्रामीणों से किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed