{"_id":"6847884dd316ad9da1b3f77ff047ef21","slug":"orphanage-inmate-taken-home-harassed-and-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाथालय में थी सुरक्षित, बाहर हुआ रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाथालय में थी सुरक्षित, बाहर हुआ रेप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 11 Jul 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाथालाय से बाहर की दुनिया में आना एक नाबालिग लड़की को बहुत महंगा पड़ा। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की इजाजत से लड़की को बाहर निकालने के बाद उसकी आंटी ने उसका उत्पीड़न शुरू किया और बाद में उसके पड़ोसी ने उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
मामला ग्वालियर के संजय नगर इलाके का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि सत्रह साल की नाबालिग के साथ उसकी आंटी पार्वती बाई ने बुरा बर्ताव किया और उसका उत्पीड़न किया। इसके बाद पड़ोसी कारू यादव ने उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
जनकगंज पुलिस स्टेशन के प्रभारी निर्मल जैन ने बताया कि लड़की के पिता की मौत सात साल पहले हो गई थी। तभी से वह सरकारी अनाथालय में रह रही थी। अप्रैल में उसकी आंटी उसे घर ले गई थी।
विज्ञापन
जैन ने बताया कि,"लड़की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के अधिकारियों के पास गई जो उसे आठ जुलाई को पुलिस स्टेशन लेकर आए। हमने लड़की की आंटी और बलात्कार के आरोपी, दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।"
