फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   operation of the boat stop due to increase of water hyacinth in the Sakhya sagar lake in Madhav National Park

MP News: साख्यसागर झील में जलकुंभी बढ़ने से नौका 'राजकुमारी' का संचालन बंद, पयर्टकों में छाई मायूसी

Wed, 17 Aug 2022 10:35 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 17 Aug 2022 10:35 AM IST
सार

झील में नौका बंद होने और मौसम अच्छा होने की वजह से घूमने आने वाले पर्यटकों में नाराजगी है। साख्यसागर झील को रामसर साइट का दर्जा मिला हुआ है। सही देखभाल न होने की वजह से जलकुंभी बढ़ गई है।

विज्ञापन
operation of the boat stop due to increase of water hyacinth in the Sakhya sagar lake in Madhav National Park
साख्यसागर झील में जलकुंभी बढ़ने से नौकायान का संचालन बंद - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क स्थित साख्यसागर झील में जलकुंभी पैदा होने की वजह से नौकायान बंद हैं। झील में जलकुंभी बढ़ने के बाद पर्यटन विभाग द्वारा यहां पर चलाई जाने वाली बढ़ी नौका राजकुमारी का संचालन बंद है। इससे पर्यटक मायूस हैं। बारिश के बाद तेजी के साथ कुछ दिनों में यहां जलकुंभी बढ़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल पार्क के अधिकारी व वन विभाग के अफसरों को इस पर ध्यान देना चाहिए। गौरतलब है कि इस साख्यसागर झील को पिछले दिनों रामसर साइट में चिंहित किया गया इसके बाद भी झील की तरफ ध्यान नहीं दिया रहा है। 
विज्ञापन


नौकायान बंद होने से पर्यटक मायूस
पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही हैं। लेकिन साख्यसागर झील में नौकायन बंद हो जाने से लोगों को मायूसी हाथ लग रही है। यहां पर घूमने आने वाले पर्यटकों का कहना है कि जलकुंभी के कारण जो नौकायन बंद है। गौरतलब है कि नौकायान के लिए लाई गई वोट 'राजकुमारी' का संचालन पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन


सूचना दी लेकिन नहीं हुई सुनवाई
सूत्रों का कहना है कि पर्यटक विभाग के अधिकारियों ने झील में जलकुंभी बढ़ने और राजकुमारी नौकायन का संचालन बंद की सूचना वन विभाग को दी थी। सूचना के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। जलकुंभी का एरिया लगातार बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed