मध्यप्रदेश : इंदौर में 5वां ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ शनिवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर उद्योगपति गोपीचंद हिंदुजा, कुमार मंगलम बिड़ला, केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद और नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे। शुरुआत में अतिथियों ने दीप प्रज्जलित कर समिट का शुभारंभ किया। रिलायंस के अनिल अम्बानी, शशि रुईया, कुमार मंगलम, नौशाद फोब्रर्स सहित सिंगापुर, जापान से आए अतिथियों का सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्वागत किया। योग गुरू बाबा रामदेव भी इस समिट में मौजूद हैं।
दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 22 और 23 अक्टूबर को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई है। समिट में उद्घाटन सत्र के अलावा तीन सेशन रखे गए हैं। इसमें पार्टनर कन्ट्री के प्रतिनिधि के साथ भाग लेने उद्योगपति प्रदेश में निवेश की संभावनायें तलाशेंगे। दो दिवसीय इस निवेश मेले में देश-विदेश के सभी बड़े उद्योग समूहों के लगभग 2200 प्रतिनिधि, 23 देशों के राजदूत अपने प्रतिनिधि मण्डलों के साथ शिरकत कर रहे हैं।Indore: FM Arun Jaitley, CM Shivraj Singh Chouhan and Law Minister Ravi Shankar Prasad present at Madhya Pradesh Global Investors Summit pic.twitter.com/x7bjfUxejX
— ANI (@ANI_news) October 22, 2016विज्ञापन
समिट का समापन 23 अक्टूबर को विदेश सुषमा स्वराज करेंगी। इस मौके पर केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले मध्यप्रदेश सरकार चार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित कर चुकी है।
