फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   onkkareshwar naveen ghat maharashtra woman drowns youth rescued by boaters

MP News: ओंकारेश्वर नवीन घाट पर डूबने से महाराष्ट्र की महिला की मौत, युवक को नाविकों ने बचाया

Sat, 11 Oct 2025 07:19 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,ओंकारेश्वर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 11 Oct 2025 07:19 PM IST
सार

ओंकारेश्वर के नवीन घाट पर शनिवार दोपहर नर्मदा नदी में स्नान के दौरान महाराष्ट्र की पूनम चौहान (32 वर्ष) डूब गईं और उनकी मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद युवक को स्थानीय नाविकों ने बड़ी तत्परता से बचा लिया।

विज्ञापन
onkkareshwar naveen ghat maharashtra woman drowns youth rescued by boaters
ओंकारेश्वर नवीन घाट पर डूबने से महाराष्ट्र की महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में शनिवार दोपहर नर्मदा नदी के नवीन घाट पर स्नान के दौरान महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा हुआ। नासिक जिले के नंदुरबार निवासी पूनम चौहान (32 वर्ष) नदी में डूब गईं, जबकि उनके साथ मौजूद युवक को स्थानीय नाविकों और श्रद्धालुओं ने बड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के नासिक-नंदुरबार से एक दंपति और दो युवक-युवतियां भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन से पहले स्नान के लिए नवीन घाट पहुंचे थे। इस दौरान दो लोग स्नान कर किनारे लौट आए, लेकिन पूनम और एक युवक नदी के बीच भाग में चले गए और अचानक डूबने लगे। युवक को नाविकों ने तुरंत छलांग लगाकर बाहर निकाल लिया, जबकि पूनम नदी की गहराई में समा गईं।
विज्ञापन


स्थानीय नाविकों की तत्परता से युवक की जान बची

घटना के समय मौजूद नाविक जयराम भंवरिया, दुर्गेश केवट, दुर्गेश सूर्यवंशी, सोनू वर्मा और राज चौहान ने तत्परता दिखाते हुए युवक को बाहर निकाला और तुरंत ऑटो से सरकारी अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टर रवि वर्मा ने बताया कि युवक के पेट में पानी भर गया था, लेकिन उपचार के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं, पूनम चौहान को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ओंकारेश्वर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोताखोरों और होमगार्ड की मदद से निकाला शव

घटना के बाद मौके पर पुलिस बल, होमगार्ड और स्थानीय गोताखोर पहुंचे। कुछ ही देर में युवती का शव नदी से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस के अनुसार मृतका और उसका साथी नंदुरबार, महाराष्ट्र के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच में यह हादसा गहरे पानी में असावधानी के कारण बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-  Cough Syrup: 'ड्रग कंट्रोलर को क्लीन चिट क्यों? मतलब भ्रष्टाचार हुआ' जीतू पटवारी ने स्वास्थ्य मंत्री को घेरा


स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

घटना के बाद श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने प्रशासन से नवीन घाट पर स्थायी सुरक्षा प्रहरियों और गोताखोर दल की तैनाती की मांग की। उनका कहना है कि घाट की गहराई अधिक है और चेतावनी बोर्ड लगे होने के बावजूद श्रद्धालु लापरवाही करते हैं। स्थानीय नाविक संघ के सदस्यों ने बताया कि ओंकारेश्वर में डूबने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। 30 अगस्त को नाविक कुलदीप ने श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया था, वहीं उनके पिता दीपू केवट ने शुक्रवार को एक अन्य घटना में लोगों की जान बचाई। नाविक संघ और होमगार्ड जवान लगातार सतर्कता से कार्य कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

परिवार के परिचित भागवत दिवाकर ने बताया, "हम सब दर्शन से पहले स्नान करने आए थे। कुछ ही पल में पूनम और युवक गहराई में चले गए। नाविकों ने तुरंत मदद की, नहीं तो दोनों की जान जा सकती थी।" ओंकारेश्वर के नवीन घाट और अन्य घाटों पर बार-बार हो रही डूबने की घटनाएँ प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गई हैं। श्रद्धालुओं ने तीर्थ नगरी में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे टाले जा सकें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed