फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   One youth died after falling into the canal, one missing

satna: दोस्त को बचाने में नहर में कूदे युवक की मौत, दोस्त की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 01 Jan 2023 10:11 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अर्पित याग्निक Updated Sun, 01 Jan 2023 10:11 PM IST
सार

रविवार सुबह नहर में नहाने गए दो दोस्त आपस में थे दुकान मालिक और कर्मचारी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दुकान मालिक शमशेर का शव बरामद किया। दूसरे युवक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
One youth died after falling into the canal, one missing
नहर में गिरने से एक युवक की मौत, एक लापता - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सतना शहर के कोलकाता थाने अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर के पास से गुजरने वाली बाड़ सागर नहर की पूर्वा नहर में रविवार सुबह दो युवक पानी में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की। जिसमें एक युवक का शव बरामद हो गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। दोनों युवक सुबह नहर में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान फिसलने से गहरे पानी में चले गए। 

विज्ञापन


बता दें दोनों युवक ट्रांसपोर्ट नगर के पास टायर पंक्चर की दुकान चलाते थे। दोनों ही युवक मूलतः बिहार के बैसाली जिले के रहने वाले थे। सतना में कई वर्षों से रह रहे थे। दोनों युवक आपस में मालिक कर्मचारी थे। कर्मचारी मो. कादिर और दुकान मालिक मो. समशेर आज सुबह नहर में नहा रहे थे, तभी कादिर का पैर फिसल गया और वो गहरे पानी में डूबने लगा। 
विज्ञापन


दोस्त को बचाने में गई युवक की जान
कादिर बचाने के लिए शमशेर भी गहरे पानी में कूद गया। देखते ही देखते दोनों नहर के तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोलगवां पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने नहर में बहे दोनों युवकों की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान शमशेर निवासी बिहार का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि कादिर की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed