फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Five Friends Drown in Panna Dam; Two Dead, Three Rescued as Festive Joy Turns to Mourning

एमपी: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से दो युवकों की मौत, तीन को बचाया

Wed, 21 Oct 2026 09:26 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Wed, 21 Oct 2026 09:26 PM IST
सार

पन्ना के देवेंद्र नगर बांध में बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच युवक डूब गए। हादसे में 18 वर्षीय आयुष अग्रवाल और 25 वर्षीय कृष्णा सोनी की मौत हो गई, जबकि तीन युवकों को बचा लिया गया।

 

विज्ञापन
Five Friends Drown in Panna Dam; Two Dead, Three Rescued as Festive Joy Turns to Mourning
युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहां कल तक मां दुर्गा की भक्ति के सुर गूंज रहे थे, वहां आज चीख-पुकार और सिसकियां सुनाई दे रही हैं। बुधवार, 21 अक्टूबर को देवेंद्र नगर बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

विज्ञापन

दो युवकों की मौत, तीन को बचाया
इस हादसे में 18 वर्षीय आयुष अग्रवाल (पिता शेष अग्रवाल) और 25 वर्षीय कृष्णा सोनी (पिता नारायण दास सोनी) की जान चली गई। वहीं, साहिल तिवारी, हरिओम द्विवेदी और करण सोनी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को पन्ना जिला अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन

दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
हादसे की खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिवारों में कोहराम मच गया। अपने बेटों को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिन घरों में कुछ समय पहले तक उत्सव का माहौल था, वहां अब मातम पसरा है। आसपास के लोग शोकाकुल परिवारों को सांत्वना देने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  इंदौर में 25.40 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ ससुर-दामाद गिरफ्तार, दशहरा-दीपावली पर सप्लाई की थी तैयारी

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शी रामकिशोर रैकवार ने बताया कि वे प्रतिमा विसर्जन के लिए बांध पर गए थे। इसी दौरान दो युवकों के पानी में डूबने की सूचना मिली। वे तुरंत पानी में कूद गए। वहां मौजूद दो अन्य मछुआरों ने भी बचाव में मदद की। उन्होंने बताया कि युवकों को प्रतिमा के नीचे से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, मौके पर प्रशासन की ओर से गोताखोरों की व्यवस्था नहीं थी।

मौके पर पहुंचीं एसपी
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि देवेंद्र नगर बांध में प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्वक चल रहा था। इसी दौरान विसर्जन के लिए गए युवकों का पैर फिसलने या अनजाने में गहरे पानी में चले जाने से हादसा हुआ। इसमें दो युवकों की मौत हो गई।

देवेंद्र नगर के तहसीलदार सुमित तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। विसर्जन स्थल पर पुलिस, राजस्व और नगर परिषद का अमला तैनात था। पांच युवकों के डूबने की सूचना मिलने पर सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन युवकों को पन्ना जिला अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed