फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   one more bjp leader gave offensive comments

एक और भाजपा नेता के बयान पर बवाल

Fri, 19 Apr 2013 01:52 PM IST
इंदौर/इंटरनेट डेस्क
इंदौर/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Apr 2013 01:52 PM IST
विज्ञापन
one more bjp leader gave offensive comments

अशोभनीय टिपण्णी करके मंत्री पद गंवाने वाले विजय शाह के बाद अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महिलाओं पर परोक्ष रूप से किए अपने बयान को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष तोमर ने बुधवार को शाजापुर में पत्रकारों से कहा कि यूपीए को तो ब्लास्ट में भी लाभ नजर आता है। हमारे यहां मजाक में कहा जाता है कि अगर कांग्रेस के नेता के घर बच्चा पैदा हो तो इसमें भी बीजेपी का हाथ कहा जाता है।
विज्ञापन


तोमर की इस टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे महिला विरोधी बयान करार दिया है। यहां तक महिला कांग्रेस ने विरोध रैली निकालने की घोषणा भी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के बाद महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भाजपा को अपनी पत्नी के अलावा बाकी महिलाओं के अपमान की छूट दे रखी है। राज्य में बढ़ रहे महिला अत्याचारों के खिलाफ 5 मई को इंदौर में प्रदेशव्यापी रैली निकाली जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि महिलाओं पर टिप्पणी करने पर विजय शाह को नसीहत देने वाले तोमर उन्हें गंभीर नेता लगते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं रहा। इस तरह की ओछी राजनीति नहीं होनी चाहिए।


वहीं, प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भाजपा को महिला विरोधी करार देते हुए कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के विवादास्पद बयान से लगता है भाजपा में पूरे कुंए में ही भांग पड़ी है। तोमर के बयान से करोड़ों महिलाओं का अपमान हुआ है।

गौरतलब है कि इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार के आदिवासी कल्याण मंत्री विजय शाह को अपनी विवादित टिप्पणी के चलते इस्तीफा देना पड़ा था।

झाबुआ में एक कार्यक्रम के दौरान शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी सहित महिलाओं पर अपने भाषण में 'अश्लील' टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed