{"_id":"63872172f82bce73b1032ca4","slug":"one-killed-in-a-dispute-over-an-egg-cart-in-khandwa-a-young-man-was-beaten-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, छह में से पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, छह में से पांच आरोपी गिरफ्तार
Wed, 30 Nov 2022 02:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 30 Nov 2022 02:55 PM IST
सार
खंडवा में मामूली विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक दोनों ही ठेले पर अंडा खा रहे थे। इसी दौरान दोनों में विवाद हुआ और आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खंडवा जिले में ओम्कारेश्वर के मांधाता थाना क्षेत्र में भोगांवा गांव में सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे अंडे के ठेले पर दो युवकों का विवाद हो गया। दोनों के बीच हाथापाई हुई और फिर एक युवक अपने परिवारवालों को बुला लाया। सभी ने मिलकर अकेले युवक को तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। उसे अचेत हाल छोड़ आरोपी भाग निकले। जब घायल को अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपियों को घेरना शुरू किया। पुलिस ने मंगलवार शाम तक छह में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार लोकेंद्र पिता रमेश करजरे (35) और रवि पिता सेवकराम धारवे (25) ठेले पर अंडे खा रहे थे। नशे की हालत में इनका झगड़ा हो गया। बात मारपीट पर आई तो रवि अपने परिवार वालों को बुला लाया। महिला समेत सभी ने लोकेन्द्र को बेदम पीटा। जब पोस्टमार्टम हुआ तो पता चला कि अंदरूनी चोट से मृत्यु हुई है। घटना का पता चलने के बाद आदिवासी नेता जवाहरी लाल बोरियाले, मृतक के परिजन और भील समाज के युवा थाना मांधाता पहुंचे। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। मांधाता थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर ने बताया कि आईपीसी की धारा 302, 294, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर छह आरोपी बनाए गए हैं। जिसमें एक नाबालिग और एक महिला आरोपी भी हैं। प्रकरण में आरोपी रवि पिता सेवकराम धारवे (25), सेवकराम पिता हीरालाल धारवे (50), बबलू पिता सेवकराम (20), ताराचंद उर्फ छोटू पिता छोगालाल (40) सभी निवासी गोगावां समेत एक नाबालिग को पकड़ लिया है। अब आरोपी महिला शांता बाई की तलाश की जा रही है।