{"_id":"5d1ccdeb8ebc3e3c6d7ff7d2","slug":"one-arrested-for-abusive-remarks-against-cm-kamal-nath-on-social-media-in-sagar-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम कमलनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम कमलनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक गिरफ्तार
Wed, 03 Jul 2019 09:16 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 03 Jul 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अपने इलाके में बार-बार बिजली गुल होने से परेशान सचिन तनेजा (40) ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ मंगलवार की देर रात को अशोभनीय पोस्ट डाली थी।
विज्ञापन
मकरोनिया की नगर पुलिस अधीक्षक अम्रता दिवाकर ने बताया, ‘दीपक दुबे (जिला कांग्रेस ग्रामीण महासचिव) की शिकायत पर आरोपी सचिन तनेजा को मुख्यमंत्री का नाम लेकर फेसबुक पर अपशब्दों का प्रयोग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।’ उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 294 और आईटी अधिनियम की धाराओं 67 और 67(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
