फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   On the dispute over the passbook the farmers beat the bank employee the police also took strict action sent the worker to jail

मध्यप्रदेश: पासबुक को लेकर हुआ विवाद, किसानों ने बैंक कर्मचारी को पीटा, पुलिस ने कर्मी को भेजा जेल

Sun, 18 Jul 2021 03:14 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 18 Jul 2021 03:14 PM IST
सार

किसान और बैंक कर्मचारी के बीच पासबुक जारी करने और पैसे मांगने को लेकर विवाद था, जिसके बाद यह झड़प हो गई। इस मामले में अवंतिपुर बड़ोदिया के थाना प्रभारी ने कहा कि बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
On the dispute over the passbook the farmers beat the bank employee the police also took strict action sent the worker to jail
मध्यप्रदेश के शाजापुर में पासबुक जारी करने को लेकर किसानों ने एक बैंक कर्मचारी की पिटाई कर दी - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश के शाजापुर से एक बैंक कर्मचारी और कुछ किसानों के बीच झड़प का ममाला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पासबुक जारी करने को लेकर किसानों ने एक बैंक कर्मचारी की रविवार (18 जुलाई) को पिटाई कर दी। दरअसल, किसान और बैंक कर्मचारी के बीच पासबुक जारी करने और पैसे मांगने को लेकर विवाद था, जिसके बाद यह झड़प हो गई। इधर मामले में पुलिस ने पीड़ित बैंक कैशियर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। अवंतिपुर बड़ोदिया के थाना प्रभारी एच एल राजोरिया ने कहा कि बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

वीडियो हुआ वायरल
इस पूरे मामले को लेकर एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बैंक कैशियर और किसान के बीच बहस हो रही थी, तभी कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बैंक कैशियर को पीटना शुरू कर देते हैं। यह मामला शाजापुर जिले के पोचानेर गांव में स्थित सेंट्रल बैंक का है। जानकारी के अनुसार कैशियर ने किसान से पासबुक के लिए पैसे की मांग की थी, इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और विवाद बढ़ते-बढ़ते सड़क पर आ गया, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि किसान द्वारा पहले बैंक कैशियर के साथ गाली गलौज की गई और फिर कई लोगों ने मिलकर कैशियर पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई पर सवाल
घटना की जानकारी मिलने पर अवंतिपुर बड़ोदिया की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बैंक कर्मचारी को ग्रामीणों से बचाया। इसके बाद पुलिस ने किसान की शिकायत पर बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा कैशियर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से बाद में कैशियर को जेल भेज दिया गया, लेकिन अब वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed