फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   On January 28, the election of the president of the city council, Lakhnadaun and Anjad

मध्य प्रदेश: 28 जनवरी को होगा नगर परिषद लखनादौन और अंजड़ के अध्यक्ष का निर्वाचन 

Wed, 19 Jan 2022 08:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Jan 2022 08:07 PM IST
सार

बड़वानी जिले की नगर परिषद अंजड़ और सिवनी जिले के नगर परिषद लखनादौन में रिक्त अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए 28 जनवरी 2022 को सम्मिलन आयोजित किया जायेगा।

विज्ञापन
On January 28, the election of the president of the city council, Lakhnadaun and Anjad
सिवनी और बड़वानी में 28 जनवरी को होगा अध्यक्ष का निर्वाचन  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़वानी जिले की नगर परिषद अंजड़ और सिवनी जिले के नगर परिषद लखनादौन में रिक्त अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए 28 जनवरी 2022 को सम्मिलन आयोजित किया जायेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव बी.एस. जामोद ने संबंधित जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को आम निर्वाचन में निर्वाचित पार्षदों का सम्मिलन बुलाने तथा पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति करने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश नगर पालिका अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का निर्वाचन नियम-2019 के अन्तर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन संचालन के लिए संबंधित कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रावधानों में सम्मिलन आयोजित करने के बाद  नगर परिषद के अध्यक्ष की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में आयोग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed