फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Omkareshwar: Society became vocal against police harassment of Brahmin family, submitted memorandum to CM

Omkareshwar: ब्राह्मण परिवार के साथ पुलिस प्रताड़ना के विरोध में मुखर हुआ समाज, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Sun, 01 Sep 2024 09:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 01 Sep 2024 09:17 PM IST
सार

धामनोद में ब्राह्मण समाज के दो लोगों की मौत के बाद पूरा समाज आक्रोशित है। दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Omkareshwar: Society became vocal against police harassment of Brahmin family, submitted memorandum to CM
ओंकारेश्वर में सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस और पाटीदार परिवार द्वारा प्रताड़ना के बाद नर्मदा में कूदकर दो लोगों ने जान दे दी। इसके विरोध में प्रदेश का ब्राह्मण समाज मुखर हुआ है। ओंकारेश्वर में सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि धार जिले के धामनोद के ग्राम मेहगांव में ब्राह्मण परिवार के साथ पुलिस प्रशासन एवं पाटीदार परिवार द्वारा की गई प्रताड़ना के बाद शशांक अजय दुबे एवं अजय विष्णु प्रसाद दुबे ने नर्मदा नदी के पुल से छलांग लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। इसी को लेकर ओंकारेश्वर में अखिल भारतीय बाविसा ब्राह्मण समाज एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मध्य प्रदेश पुजारी एवं पुरोहित तीर्थ इकाई के पदाधिकारी ने थाना मांधाता के कंट्रोल रूम में पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम शीवम प्रजापति एवं एसडीओपी रविंद्र बोयट को ज्ञापन दिया। इसमें पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई। 
विज्ञापन


पंडित अजय दुबे एवं शशांक दुबे निवासी मेहगांव तहसील धरमपुरी जिला धार के संबंध में ज्ञात कि 16, 17,  18 तथा 19 अगस्त को थाना धामनोद पर एक झूठी शिकायत के ऊपर कार्रवाई करते हुए दोनों पिता पुत्र को चार दिनों तक प्रताड़ित किया गया। दोनों पिता पुत्र द्वारा दिनांक 19 अगस्त को अपने जीवन लीला मंडलेश्वर-कसरावद नर्मदा सेतु से छलांग लगाकर समाप्त कर ली। इसका सुसाइड नोट तथा गाड़ी एवं चप्पल व जूते मंडलेश्वर थाना द्वारा 19 अगस्त को रात्रि 10  बजे अपनी अभीरक्षा में ले लिए। पीड़ित परिवार द्वारा 19 से 26 तारीख तक धामनोद थाना के संबंधित समस्त अधिकारियों को पिता-पुत्र को खोजने तथा मदद की गुहार लगाने पर कोई सहायता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 अगस्त को पुत्र शशांक का शव मां नर्मदा के धरमपुरी क्षेत्र में प्राप्त हुआ। इसका शव परिक्षण सिविल अस्पताल धरमपुरी में करने के पश्चात  27 अगस्त को दाह संस्कार करने के पश्चात शाम को करीब 6 बजे दाह संस्कार में गए समस्त जनता द्वारा थाने का घेराव किया गया। तब  एसडीओपी द्वारा आरोपियों की  गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी, परंतु पुलिस विभाग के विरुद्ध कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। पंडित अजय दुबे  का शव अभी नर्मदा नदी में मिला था। विरोध के बावजूद भी उचित कार्रवाई नहीं करने पर प्रदेश भर में आरोपियोंको दंडित किए जाने के ज्ञापन दिए जा रहे हैं।


अभा आद्यगोड़ बाविसा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष ललित दुबे, अधिवक्ता ललित शुक्ला, समाज के वरिष्ठ प्रहलाद जोशी, श्रीकांत जोशी, पवन जोशी व अन्य पदाधिकारी के साथ अभा ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश पुजारी एवं पुरोहित तीर्थ इकाई प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश पुरोहित अन्य ब्राह्मण शामिल हुए। एसडीएम शिवम् प्रजापति और एसडीओपी रविंद्र बोयट ने कहा ब्राह्मण समाज एकत्रित हुआ है। ज्ञापन दिया गया जो वरिष्ठ कार्यालय को भेज दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed