फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Omicron Alert: The woman who came to Jabalpur from Botswana is a captain in the army, was missing for 11 days, the sample will be investigated

ओमिक्रॉन अलर्ट: बोत्सवाना से जबलपुर आई महिला सेना में कैप्टन है, 11 दिन से थी लापता, सैंपल की जांच

Mon, 29 Nov 2021 09:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 29 Nov 2021 09:01 PM IST
सार

अफ्रीकी देश बोत्सवाना से जबलपुर आने के बाद इस महिला के बारे में कुछ पता नहीं चल रहा था। सोमवार को उसके बारे में सब खुलासा हो गया। 
 

विज्ञापन
Omicron Alert: The woman who came to Jabalpur from Botswana is a captain in the army, was missing for 11 days, the sample will be investigated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दक्षिण अफ्रीकी देश बोत्सवाना से मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचने के बाद लापता हुई महिला को तलाश लिया गया है। वह बोत्सवाना में सेना में कैप्टन के रूप पदस्थ है और जबलपुर स्थित भारतीय सेना के कॉलेज ऑफ मटेरियल मैनेजमेंट में ट्रेनिंग के लिए आई है। महिला कैप्टन का सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दक्षिण अफ्रीका समेत विश्व के कई देशों में दहशत फैला दी है। ऐसे में बोत्सवाना से एक महिला के जबलपुर आगमन की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की टीम उसे तलाशने में जुटी हुई थी। 18 नवंबर को वह एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से जबलपुर आई थी। इसके बाद से महिला के संबंध में जिला प्रशासन व स्वास्थ विभाग जानकारी एकत्र करने में लगा हुआ था। वह बोत्सवाना की सेना में कैप्टन के रूप में पदस्थ है।
विज्ञापन


10 दिन से आइसोलेट थी, लग चुके हैं वैक्सीन
बोत्सवाना की कैप्टन बीते 10 दिनों से आइसोलेशन में थी। इसके बाद ही सीएमएम में ट्रेनिंग के लिए क्लास में शामिल हुई थी। महिला कैप्टन का वैक्सीनेशन हो चुका है। मेडिकल चेक-अप में वह पूरी तरह स्वस्थ पाई गई है। महिला में महामारी के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। कैप्टन का नाम ओ एल खुलो है। बतौर सावधानी उसका सैंपल लेकर कोरोना की जांच के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबलपुर के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. रत्नेश कुरारिया के अनुसार बोत्सवाना दूतावास से कैप्टन के बारे में जानकारी मिली। उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया गया है। कैप्टन खुलो ने जबलपुर आने के बाद कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया। दिल्ली में भी उसने आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed