फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   office bearers were urged to connect people with the organization's activities During a BJP training camp

MP: इंदौर में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर शुरू, पदाधिकारियों से कहा- संगठन की गतिविधियों से लोगों को जोड़ें

Sat, 30 May 2026 10:25 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Sabahat Husain Updated Sat, 30 May 2026 10:25 PM IST
सार

इंदौर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ, जिसमें 300 से अधिक पदाधिकारी शामिल हुए। संगठन, संवाद और तकनीकी दक्षता पर चर्चा हुई। नेताओं ने सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का संदेश दिया। रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
office bearers were urged to connect people with the organization's activities During a BJP training camp
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में शनिवार से भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ। कुमेड़ी क्षेत्र के एक गार्डन में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के 300 से अधिक पदाधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन, संवाद और तकनीकी दक्षता पर विशेष जोर दिया गया।

विज्ञापन

शिविर में भाजपा के शहर और ग्रामीण जिला इकाइयों के जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रतिभागियों ने शिविर स्थल तक पहुंचने के लिए ई-रिक्शा का उपयोग किया और ईंधन बचाने का संदेश दिया।

विज्ञापन

वक्ताओं ने पदाधिकारियों से कहा कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और लोगों के साथ संवाद को मजबूत करें। तकनीकी माध्यमों के जरिए संगठनात्मक संवाद को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा सेवा कार्यों, संगठन के आगामी अभियानों और तकनीकी दक्षता से जुड़े विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पानी भरने से रोका तो भड़का युवक, टैंकर कर्मी की नाक पर दे मारी लोहे की बाल्टी; फटने से निकला खून

प्रशिक्षण शिविर में सांसद शंकर लालवानी विजय नगर से प्रशिक्षण स्थल तक करीब चार किलोमीटर का सफर ई-बस से तय कर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बस में मौजूद यात्रियों से चर्चा भी की।  रविवार को शिविर में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

शनिवार को प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि संगठन के कार्यक्रमों को निष्ठा के साथ पूरा करें और पार्टी की बात आम लोगों तक पहुंचाएं। शिविर में समय पालन को लेकर विशेष निर्देश दिए गए थे और अधिकांश पदाधिकारी निर्धारित समय पर पहुंचे। शिविर स्थल पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं थी। सभी प्रतिभागियों के मोबाइल बाहर ही जमा कराए गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed