{"_id":"5a7ebd974f1c1bc83b8b5f20","slug":"nsui-workers-held-pakoda-protest-in-madhya-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NSUI कार्यकर्ताओं ने बेचे पकौड़े, विरोध में बीजेपी ने कांग्रेस दफ्तर पर किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NSUI कार्यकर्ताओं ने बेचे पकौड़े, विरोध में बीजेपी ने कांग्रेस दफ्तर पर किया हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Updated Sat, 10 Feb 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
एनएसयूआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पकौड़ा वाले बयान के बाद से देश भर में लोग पकौड़े बनाकर उनके बयान का विरोध कर रहे हैं। देश के अलग- अलग हिस्सों में लोग पकौड़े बना रहे हैं और अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया में प्रसारित कर रहे हैं। इसी क्रम में आज मध्य प्रदेश में भी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पकौड़े बनाए।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रोड किनारे गैस चूल्हा रखकर पकौड़े बनाए और पीछे पीएम मोदी की तस्वीर वाला पोस्टर भी लगाया। पोस्टर पर प्रधानमंत्री पकौड़ा रोजगार योजना लिखा हुआ था। वहीं नीचे मोदी जी के पकौड़े लिखा था। दूसरी ओर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी एनएसयूआई के विरोध के बाद काग्रेस दफ्तर पर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की।

बीजेपी
बता दें कि कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि पकौड़े बेचना भी रोजगार है। पीएम मोदी ने कहा था कि पकौड़े बेचने वाला व्यक्ति भी 200 रुपए कमाता है तो वह भी रोजगार की श्रेणी में आता है। पीएम मोदी के इस बयान के बाद देश भर के युवा, बेरोजगार पकौड़े बेचकर पीएम मोदी के बयान का विरोध कर रहे हैं। पकौड़े को लेकर राज्यसभा और लोकसभा में भी काफी हल्ला हुआ था।