फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   NSA to impose two dairy owners who use banned chemicals to tear milk in Indore

मध्य प्रदेश: दूध फाड़ने के लिए प्रतिबंधित रसायन का इस्तेमाल करने वाले दो डेयरी मालिकों पर लगेगा एनएसए

Thu, 03 Dec 2020 03:22 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इंदौर
एजेंसी, इंदौर Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 03 Dec 2020 03:22 AM IST
विज्ञापन
NSA to impose two dairy owners who use banned chemicals to tear milk in Indore
milk - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

मध्य प्रदेश के इंदौर में दूध फाड़ने के लिए प्रतिबंधित रसायन के इस्तेमाल के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए प्रशासन ने दो डेयरी संस्थानों के मालिकों पर मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अभय बेड़ेकर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन के छापों में शहर के पोलोग्राउंड क्षेत्र के पास स्थित दो डेयरी संस्थानों में 99 प्रतिशत से ज्यादा सांद्रता वाला कुल 70 लीटर एसिटिक एसिड मिला है। बेड़ेकर ने कहा, ये संस्थान बेहद ज्यादा सांद्रता वाले एसिटिक एसिड के इस्तेमाल से दूध को फाड़कर पनीर और अन्य दुग्ध उत्पाद बना रहे थे, जबकि डेयरी संस्थानों में इस रसायन का उपयोग प्रतिबंधित है।
विज्ञापन


उन्होंने विशेषज्ञों का हवाला देते हुए कहा कि अधिक सांद्रता वाले एसिटिक एसिड के दूध फाड़ने में इस्तेमाल से उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि दूध फाड़ने के लिए एसिटिक एसिड के इस्तेमाल को लेकर दोनों डेयरी संस्थानों के मालिकों पर एनएसए लगाया जा रहा है ताकि जनता की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारियों को सबक मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed