{"_id":"5e4ab5288ebc3ef2cb5f157f","slug":"npr-not-to-be-implemented-in-madhya-pradesh-says-cm-kamal-nath","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम कमलनाथ का एलान, मध्यप्रदेश में नहीं लागू किया जाएगा एनपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम कमलनाथ का एलान, मध्यप्रदेश में नहीं लागू किया जाएगा एनपीआर
Mon, 17 Feb 2020 09:15 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 17 Feb 2020 09:15 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार शाम को कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) लागू नहीं करेगी।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ
विस्तार
राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान में कमलनाथ ने स्पष्ट किया कि मध्यप्रदेश में वह वर्तमान में एनपीआर लागू नहीं करने जा रहे। उन्होंने कहा कि एनपीआर की जिस अधिसूचना की बात की जा रही है, वह 9 दिसम्बर 2019 की है।
विज्ञापन
इस अधिसूचना के बाद केंद्र की सरकार ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) बनाया, अर्थात जो एनपीआर अधिसूचित किया गया है, वह सीएए, 2019 के तहत नहीं किया गया है। कमलनाथ ने कहा कि अधिसूचना नागरिकता कानून -1955 की नियमावली-2003 के नियम 3 के तहत जारी की गई।
विज्ञापन
मालूम हो कि भोपाल मध्य के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सोमवार दोपहर में धमकी दी थी कि यदि कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार एनपीआर लागू करने के अपने फैसले को वापस नहीं लेगी तो वह पूरे राज्य में अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
