फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Amid Covid Surge, Indore collector Crack Down on Those Breaking Safety Rules order to sent them jail

इंदौर में प्रशासन सख्त: कलेक्टर ने दिया मास्क न पहनने वालों को जेल भेजने का आदेश

Fri, 19 Mar 2021 05:29 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, इंदौर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 19 Mar 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
Amid Covid Surge, Indore collector Crack Down on Those Breaking Safety Rules order to sent them jail
मनीष सिंह - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से राज्य सरकार की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में बृहस्पतिवार को संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को रोकने के उपायों के लिए एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। बैठक में राज्य के कोरोना प्रभावित 11 जिलों में रात 10 से सुबह छह बजे तक दुकानें व व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद कराए जाने का फैसला लिया गया।

इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर उज्जैन, सागर, बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, रतलाम और छिंदवाड़ा जिले शामिल हैं। इसके अलावा केवल भोपाल और इंदौर में नाइट कर्फ्यू रहेगा। वहीं, बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि टीकाकरण अभियान में प्रदेश को पांच लाख डोज प्रतिदिन की स्थिति में लाने के लिए तत्काल आवश्यक व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘हम डेंजर जाेन में आने वाले हैं, इसलिए सख्ती जरूरी है। पुलिस विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं कि जो व्यक्ति मास्क में न दिखे उसे धारा 151 के तहत सीधे जेल भेजें। एक व्यक्ति के कारण अन्य की जान जोखिम में नहीं आनी चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली से आठवीं तक के स्कूल खोने जाने के फैसले पर संशय

इन सबके बीच शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि यदि कोरोना का ग्राफ ऐसे ही बढ़ता रहा तो पहली से आठवीं तक के स्कूल एक अप्रैल से खोलने का विचार टाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द इस पर फैसला लिया जाएगा। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कहा कि टेस्टिंग और वैक्सीनेशन बढ़ाना है। बेड की संख्या भी आवश्यकतानुसार बढ़ाई जाएगी।

बता दें, मध्यप्रदेश में 25 दिसंबर (73 दिन) के बाद एक बार फिर से 309 कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए हैं। ऐसे में कलेक्टर के आदेश के बाद अगर अब राज्य में कोई भी बिना मास्क लगाए घूमते हुए दिख गया तो उसे धारा 151 के तहत सीधे जेल भेज दिया जाएगा।

रोजाना लगेंगे 25 हजार टीके

शहर में अब तक एक्टिव मरीजों की संख्या 1960 हो गई है। ऐसे में कोरोना से बचाव को लेकर बढ़ाई गई सख्ती के बीच नगर निगम ने बृहस्पतिवार को 2631 लोगों पर स्पॉट फाइन कर 3.28 लाख का जुर्माना लगाया। पुलिस को विजय नगर स्थित एक मिठाई की दुकान रात 10 बजे के बाद भी खुली हुई मिली। ऐसे में मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

प्रशासन कोरोना पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण बढ़ाने की भी तैयारी कर रही है। साथ ही यह दावा किया गया है कि 25 हजार टीके रोज लगाए जाएंगे। इधर, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी कोरोना का कहर जारी है। इसके चलते महाराष्ट्र सरकार ने बसों की आवाजाही 21 से 31 मार्च तक बंद करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed