{"_id":"76c92a496f6931f5fb89ff9985667db4","slug":"no-entry-for-burqa-clad-ladies-in-bjp-s-rally-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी Vs दिग्गीः रैली में बुर्के वाली महिलाओं को नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी Vs दिग्गीः रैली में बुर्के वाली महिलाओं को नो एंट्री
अमर उजाल भोपाल
Updated Thu, 26 Sep 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल में हुए भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ से पहले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि इस रैली के लिए इंदौर और लखनऊ से बुर्के और टोपियां खरीदी गई हैं।
विज्ञापन
बुधवार को हुई रैली में इस आरोप की छाया दिखाई दी।
सिंह ने कहा था कि भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए करीब दस हजार बुर्कों का ऑर्डर दिया है, ताकि यह दिखाया जा सके भाजपा को मुस्लिमों का समर्थन हासिल है।
विज्ञापन
शायद इसी आरोप का असर था कि जंबूरी मैदान पर रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ता भीड़ को नियंत्रित करते नजर आए और उन्होंने बुर्का पहनकर आई महिलाओं को एंट्री की इजाजत नहीं दी।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता जाहिदा बेगम ने बताया कि भोपाल के अलग-अलग हिस्सों से करीब पांच हजार मुस्लिम कार्यकर्ता आए थे, लेकिन उन्हें प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने यह धमकी भी दी कि अगर उन्होंने जबरन भीतर दाखिल होने की कोशिश की, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बेगम ने कहा, "ऐसा लगता है जैसे उन्होंने जानकर मुस्लिमों को भीतर नहीं दाखिल होने दिया।"
टीलाजमालपुर की साहेबा ने कहा, "हम सभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाषण सुनना चाहते थे, लेकिन हमें भीतर जाने की इजाजत नहीं मिली।"
