फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Niwari: Seven people together stole goods worth seven lakhs, four inter-state thieves caught by police

Niwari: सात लोगों ने मिलकर चुराया सात लाख का माल, चार अंतरराज्यीय चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, तीन की तलाश जारी

Fri, 27 Sep 2024 11:27 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 27 Sep 2024 11:27 AM IST
सार

निवाड़ी में बीते दिनों से जारी चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। अंतरराज्यीय गैंग के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से सात लाख का माल भी बरामद किया गया है। तीन चोर अभी भी फरार हैं। 

विज्ञापन
Niwari: Seven people together stole goods worth seven lakhs, four inter-state thieves caught by police
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निवाड़ी पुलिस ने सूने मकानों और दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 4 अंतरराज्यीय चोरों को निवाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों के पास से 7 लाख 9 हजार रुपए का चोरी का सामान बरामद किया गया है। तीन चोर अब भी फरार हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक निवाड़ी जिले में गत दिनों हुई चार चोरियों की घटनाओं का निवाड़ी पुलिस अधीक्षक ने खुलासा किया है। जिसमें चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 4 अंतररज्जीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों के पास से 7 लाख 9 हजार रुपये का चोरी किया समान जब्त किया है। मामले में चोरों के तीन साथी अभी भी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश और गिरफ्तारी के लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


निवाड़ी पुलिस अधीक्षक राय सिंह नरवरिया ने बताया कि चोरी की घटनाओं के बाद से पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया। तकनीकी टीम की सहायता ली और सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपी रविंद्र रजक निवासी कुरैचा मऊरानीपुर, रोहित राज उर्फ डॉक्टर निवासी मऊ देहात मऊरानीपुर, विजय केवट निवासी गणेश दरवाजा के पीछे ओरछा, कादर खान निवासी रामलीला मैदान के सामने निवाड़ी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। इनसे पूछताछ की गई तो चोरों ने चोरी की घटनाओं कहां और किस तरह से अंजाम दिया उसका खुलासा किया। ये चोर पहले रैकी करके सूने मकानों को चिन्हित कर रात्रि 12:00 बजे से 4:00 बजे के बीच समूह बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। चारों चोरों के कब्जे से चोरी हुए समान का लगभग 7 लाख 9 हजार रुपए का सामान बरामद किया है वही अभी तीन चोर अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed