फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Niwari News: Horrific road accident in Orchha, three members of the same family died

Niwari News: ओरछा में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Tue, 05 Mar 2024 01:44 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 05 Mar 2024 01:44 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के ओरछा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
Niwari News: Horrific road accident in Orchha, three members of the same family died
निवाड़ी थाना क्षेत्र में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के ओरछा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है। उसे झांसी रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


यह लोग झांसी में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात घर वनगाय लौट रहे थे। जैसे ही वनगाय पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में रामेश्वर यादव, 45 वर्ष, उनका 13 साल के बेटे कृष्णा और भतीजे मंगल यादव ने मौके पर दम तोड़ दिया। रामेश्वर की पत्नी राजकुमारी के पैरों पर से वाहन गुजर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों के अंग भंग हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची ओरछा पुलिस ने सभी मृतकों को ओरछा के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम करवाया गया और आगे की कार्यवाही शुरू की गई। घायल महिला को झांसी में इलाज के लिए भेजा गया है। इस घटना से ग्रामवासियों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed