{"_id":"65f83ff84c0e306123007859","slug":"niwari-dead-body-of-youth-found-hanging-police-considering-it-as-suspicious-case-as-his-hands-were-tied-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Niwari News: फांसी के फंदे पर मिला युवक का शव, हाथ बंधे होने के कारण पुलिस मान रही संदिग्ध मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Niwari News: फांसी के फंदे पर मिला युवक का शव, हाथ बंधे होने के कारण पुलिस मान रही संदिग्ध मामला
Mon, 18 Mar 2024 06:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 18 Mar 2024 06:52 PM IST
सार
फांसी के फंदे पर एक युवक का शव मिला है। हाथ बंधे होने के कारण पुलिस संदिग्ध मामला मान रही है। मामला औद्योगिक क्षेत्र का है, मृतक गणेश स्टोन क्रेशर में काम करता था।
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निवाड़ी जिले में ओरछा स्थित औद्योगिक क्षेत्र प्रतापपुरा में गणेश स्टोन क्रेशर पर काम करने वाले एक कर्मचारी का शव फंदे पर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला इसलिए संदिग्ध माना जा रहा है क्योंकि मृतक के हाथ पीछे से बंधे हुए थे और शव फंदे पर लटका है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
निवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में जिजौरा के रहने वाले प्रकाश पाल नाम के एक कर्मचारी का शव फांसी के फंदे पर मिला है। मृतक प्रकाश गणेश स्टोन क्रेशर पर बतौर ऑपरेटर काम करता था। 17-18 मार्च की दरम्यानी रात को संदिग्ध अवस्था में गणेश का शव फांसी के फंदे पर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि मृतक के हाथ पीछे से बंधे हुए थे। हालांकि, शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। हाथ पीछे से बंधे होने और फांसी लगाने के कारणों को पुलिस संदिग्ध मान रही है।
वहीं, परिजनों ने भी गणेश की हत्या करने की शंका जाहिर की है। एसडीओपी मनमोहन बघेल ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में जिजौरा के रहने वाले प्रकाश पाल नाम के एक कर्मचारी का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे पर मिला है। उनका कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कारणों का खुलासा होगा। बहरहाल, पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
