{"_id":"62c2f5149ce2ef6c7842a6dd","slug":"niwari-14-bjp-workers-who-became-rebels-were-shown-the-way-out-of-the-party-expelled-for-6-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"Niwari: बागी बने 14 भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी से दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए निष्काषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Niwari: बागी बने 14 भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी से दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए निष्काषित
Mon, 04 Jul 2022 07:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 04 Jul 2022 07:43 PM IST
सार
निवाड़ी जिले में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 14 कार्यकर्ताओं को आगामी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है तथा पार्टी से बाहर किए गए कार्यकर्ताओं की सूची भी प्रदेश कार्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में बगावत करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है। निवाड़ी में ऐसे 14 बागियों को छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है। पार्टी से बाहर किए गए कार्यकर्ताओं की सूची भी प्रदेश कार्यालय को भेज दी गई है।
बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नामांकन दाखिल की प्रक्रिया के दौरान ही बगावत करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा था कि भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में निवाड़ी जिले में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 14 कार्यकर्ताओं को आगामी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है तथा पार्टी से बाहर किए गए कार्यकर्ताओं की सूची भी प्रदेश कार्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
निवाड़ी भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने होने वाले नगरीय चुनाव में पार्टी की तरफ से प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी लेकिन टिकट लेने के लिए काफी कार्यकर्ता सामने आए चुनाव नजदीक आते आते भाजपा कार्यकर्ताओं ने बगावत शुरू कर दी, लेकिन चुनाव पार्टी में एक अनुशासन होता है। उसके तहत जिसको टिकट मिल गया फिर बाकी कार्यकर्ता काम करने में लग जाते हैं। लेकिन जिन्होंने ऐसा नहीं किया था उन सभी लोगों को पार्टी ने कार्यकर्ताओं को आगाह भी किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने साफ लफ्जों में कहा था कि जो भी 22 तारीख तक अपना फॉर्म वापस नहीं लेता है, पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे उनको तत्काल प्रभाव से उन सभी कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
अयाची ने बताया कि मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मैंने बागी हुए कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत तौर पर समझाने का प्रयास किया। उसके बाद भी कार्यकर्ताओं ने अपने पर्चे वापस नहीं लिए तो उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की गई है।उनको नोटिस भी दिया गया है और जो प्रत्याशी लड़ रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष ने उनको पार्टी से 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।