{"_id":"5eb718c6608c2b3aab370fd6","slug":"nine-years-old-girl-raped-in-rajgarh-district-of-madhya-pradesh-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 10 May 2020 02:26 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 10 May 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले स्थित एक गांव में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय एक युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक डीपी लोहिया ने बताया कि नौ वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार के आरोप में इंदर सिंह तंवर नामक युवक को भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नाबालिग जब खेत से अपने घर आ रही थी तब आरोपी ने उसे 100 रुपये का लालच देकर साथ में चलने के लिए कहा। इस पर बालिका ने उसे मना किया तो वह उसे जबरदस्ती खींच कर पास के सूखे नाले में ले गया और वहां बालिका के साथ दुष्कर्म किया। लोहिया ने बताया कि घर लौटकर बालिका ने आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन
