फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   News of the work of rail passengers: Two trip special train between Hyderabad-Gorakhpur-Hyderabad

रेल यात्रियों के काम की खबर: हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद के मध्य दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन

Wed, 09 Mar 2022 08:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 09 Mar 2022 08:55 PM IST
सार

रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यातायात क्लियर करने के लिए हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद के मध्य दो-दो ट्रिप सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ये ट्रेनें भोपाल मण्डल के इटारसी, भोपाल एवं बीना स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएंगी।
 

विज्ञापन
News of the work of rail passengers: Two trip special train between Hyderabad-Gorakhpur-Hyderabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यातायात क्लियर करने के लिए हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद के मध्य दो-दो ट्रिप सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ये ट्रेनें भोपाल मण्डल के इटारसी, भोपाल एवं बीना स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएंगी।
विज्ञापन


पश्चिम मध्य रेल, भोपाल के जनसंपर्क अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 02575 हैदराबाद-गोरखपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 18 मार्च 2022 एवं 25 मार्च 2022 (शुक्रवार) को हैदराबाद स्टेशन से 21.05 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 11.55 बजे इटारसी, 13.45 बजे भोपाल, 16.05 बजे बीना, 18.25 बजे झांसी पहुँचेगी। 18.35 बजे झांसी से प्रस्थान कर, तीसरे दिन (रविवार को) 6.30 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02576 गोरखपुर-हैदराबाद सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दिनांक 20 मार्च 2022 एवं 27 मार्च 2022 (रविवार) को गोरखपुर स्टेशन से 8.30 बजे प्रस्थान कर, 18.35 बजे झांसी, 21.10 बजे बीना, 23.00 बजे भोपाल, अगले दिन 00.45 बजे इटारसी, 15.20 बजे हैदराबाद स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गाड़ी में दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी,  नौ वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, सात शयनयान श्रेणी, दो सामान्य श्रेणी एवं दो जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच रहेंगे। रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में सिकंदराबाद, काजीपेट, पेड्डापल्ली, मंचेरियाल, बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर वाया ऐशबाग, ऐशबाग, लखनऊ सिटी, एवं गोंडा जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed