फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   New political equations in Madhya Pradesh after Jyotiraditya Scindia and Kamal Nath meeting

ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ की मुलाकात से मध्य प्रदेश में बने नए समीकरण

Wed, 18 Sep 2019 01:02 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 18 Sep 2019 01:02 AM IST
सार

  • सीएम प्रदेश अध्यक्ष के लिए सिंधिया या उनके समर्थक का कर सकते हैं समर्थन 
  • कमलनाथ पहले ही कर चुके हैं अध्यक्ष पद छोड़ने का एलान
  • सिंधिया या उनके किसी समर्थक के नाम पर कमलनाथ कर सकते हैं समर्थन 

विज्ञापन
New political equations in Madhya Pradesh after Jyotiraditya Scindia and Kamal Nath meeting

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस में नेताओं के बीच खींचतान, मनमुटाव और दूरियां कम होती दिख रही है। इसकी शुरुआत पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से हुई, जिन्होंने मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की।
विज्ञापन


कांग्रेस नेतृत्व ने बारी-बारी राज्य के तीनों गुटों के नेताओं कमलनाथ, सिंधिया और दिग्विजय सिंह से बातचीत की थी। इसके बाद नेताओं की एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी और शिकायतों के बाद मामला अनुशासन समिति को सौंपा गया है।
विज्ञापन


पिछले दिनों कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में सोनिया गांधी ने सरकार और संगठन के बीच तालमेल बैठाने और आपस में बैठक कर जनता से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के निर्देश दिए थे। सिंधिया की कमलनाथ से मुलाकात के पीछे का कारण उनके क्षेत्र से संबंधित विकास कार्य बताए जा रहे हैं, जिन्हें गति दिलाने के लिए वे राजधानी भोपाल गए थे। स्पष्ट है कि दोनों नेताओं के बीच सरकार बनने के बाद से ही तल्खी रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों सिंधिया समर्थक मंत्री उमंग सिंगार ने दिग्विजय का खुलकर विरोध और कमलनाथ का समर्थन किया था। दिग्विजय की मंत्रियों को लिखी चिट्ठी और हिसाब मांगना भी कमलनाथ को अखर गया था। जिसकी शिकायत उन्होंने नेतृत्व से की थी।


सिंधिया और कमलनाथ की मुलाकात के बाद राज्य में नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। कमलनाथ अध्यक्ष पद छोड़ने की बात पहले कह चुके हैं। ऐसे में सिंधिया या उनके किसी समर्थक का नाम प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आने पर कमलनाथ समर्थन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed