{"_id":"5f93b7f78ebc3e1a242d28ee","slug":"neet-result-2020-a-student-commit-suicide-after-getting-6-marks-omr-sheet-reveal-real-marks","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट 2020 : छह अंक मिलने पर छात्रा ने की आत्महत्या, असल में नंबर थे 590","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट 2020 : छह अंक मिलने पर छात्रा ने की आत्महत्या, असल में नंबर थे 590
Sat, 24 Oct 2020 10:43 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 24 Oct 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
तकनीकी खराबी के चलते कम अंक आने पर छात्रा ने की आत्महत्या
- फोटो : फांसी का फंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कंप्यूटर तकनीकी की गलती ने मध्यप्रदेश की छात्रा का जीवन छीन लिया। जब छात्रा ने अपन ऑनलाइन रिजल्ट चेक किया तो उसके हाथ निराशा लगी, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। यह छात्रा मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा की रहने वाली थी और नीट परीक्षा में अपने मात्र छह अंक देखने पर इतनी हताश हुई कि उसने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
विधि सूर्यवंशी डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन छह नंबर देखने के बाद उसने अपना सपना पूरा ना कर पाने के डर आत्महत्या कर ली। इसमें सबसे ज्यादा दुखद यह है कि छात्रा के अंक एक कंप्यूटर तकनीकी की वजह से इतने कम दिखाई दिए, असल में छात्रा के मार्क्स इससे कहीं ज्यादा थे।
विज्ञापन
विधि के परिवार वालों को भी इतने कम अंकों पर बिल्कुल यकीन नहीं हुआ, जिसके बाद उन्होंने ओएमआर शीट चेक की। ओएमआर शीट से खुलासा हुआ कि विधि सूर्यवंशी को छह नहीं बल्कि 590 अंक मिले थे। तकनीकी गड़बड़ी की वजह से मात्र छह नंबर देखकर विधि को यकीन नहीं हुआ और आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विधि सुर्यवंशी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि विधि से पहले भी कई छात्रों के कम नंबर और फेल हो जाने की वजह से आत्महत्या करने के मामले सामने आए हैं।
