{"_id":"65ae502a9f0b76914f0665aa","slug":"neemuch-the-body-of-a-young-man-working-as-an-accountant-in-the-transport-office-was-found-hanging-2024-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Neemuch: ट्रांसपोर्ट ऑफिस में मुनीम का कार्य करने वाले युवक का शव फंदे पर लटका मिला, मुंह और हाथ बंधे मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch: ट्रांसपोर्ट ऑफिस में मुनीम का कार्य करने वाले युवक का शव फंदे पर लटका मिला, मुंह और हाथ बंधे मिले
Mon, 22 Jan 2024 04:54 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नीमच
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नीमच
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 22 Jan 2024 04:54 PM IST
सार
नीमच में युवक का शव उसी के ऑफिस में संदिग्ध अवस्था में लटका मिला। युवक के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था और हाथ भी पीछे से बंधे हुए थे। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
ट्रासपोर्ट पर काम करने वाले युवक का शव फंदे पर लटका मिला है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कर्नाटक-महाराष्ट्र ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करने वाले युवक का शव उसी ऑफिस में संदिग्ध अवस्था में लटका मिला। युवक के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था और हाथ भी पीछे से बंधे हुए थे। जिससे आशंका जताई जा रही है की युवक की हत्या कर उसको फंदे पर लटकाया गया है। मृतक युवक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नीमच कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम डुंगलावदा में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फ़ैल गई, जब डुंगलावदा स्थित कर्नाटक महाराष्ट्र ट्रांसपोर्ट ऑफिस पर संतोष पिता रमेश मेघवाल (19) का शव संदेहास्पद स्थिति में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक युवक के पिता रमेश मेघवाल व परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पंचनामा बनाकर शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतक युवक संतोष बनडा तहसील रामपुरा जिला नीमच का निवासी है, जो कि विगत एक वर्ष से नीमच स्थित कर्नाटक महाराष्ट्र ट्रांसपोर्ट संजय गर्ग के यहां मुनीम का कार्य कर रहा था। उसी ट्रांसपोर्ट ऑफिस में संतोष संदेहास्पद परिस्थिति में फंदे पर लटका मिला। ट्रांसपोर्ट के ऑफिस में फंदे पर लटके मृतक संतोष के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था तो वहीं हाथ भी पीछे की तरफ कपड़े से बंधे हुए पाए गए। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर या फिर जिंदा ही फंदे पर लटका दिया गया।

पिता बोले- मेरे बेटे की हुई है हत्या
मृतक संतोष के पिता रमेश मेघवाल ने बेटे की मौत को सूसाइड नहीं बल्कि हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच कर हत्यारों को सजा देने की मांग की है। रमेश का कहना है कि बेटे के मुंह पर कपड़ा बंधा था और हाथ भी पीछे की और बंधे हुए थे जिससे साफ प्रतीत हो रहा है की उसने आत्महत्या नहीं की है उसकी हत्या की गई है।
मृतक का हुआ पैनल पीएम
घटना के बाद नीमच केंट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों की पैनल से शव का पीएम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।