{"_id":"65a565c02be0b1fb6b0f1e20","slug":"neemuch-seven-days-salary-of-panchayat-secretaries-will-be-deducted-district-panchayat-ceo-gave-orders-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemuch: पंचायत सचिवों के सात दिन का वेतन कटेगा, काम में लापरवाही एवं उदासीनता पर जिला पंचायत सीईओ ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch: पंचायत सचिवों के सात दिन का वेतन कटेगा, काम में लापरवाही एवं उदासीनता पर जिला पंचायत सीईओ ने दिए आदेश
Mon, 15 Jan 2024 10:35 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नीमच
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नीमच
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:35 PM IST
सार
प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरतने और काम में उदासीनता करने पर नीमच जिले के पंचायत सचिवों का वेतन कटेगा। जिला पंचायत सीईओ के आदेश में सात सचिवों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
नीमच जिला पंचायत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नीमच में जिला पंचायत सीईओ ने काम में लापरवाही और उदासीनता बरतने पर सख्ती बरती है। जिम्मेदार सचिवों के सात दिन के वेतन काटने के आदेश जारी किए हैं।
बता दें कि नीमच सीईओ जिला पंचायत गुरु प्रसाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की जिला पंचायत नीमच में दिनांक 01 एवं 02 नवम्बर 2023 के दौरान संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों की आवास पूर्णता की समीक्षा की थी। साथ ही अपूर्ण आवासों को पूर्ण करवाने के लिए निर्देशित किया था। दो माह में एक भी आवास पूर्ण नहीं करवाए जाने से माना गया कि कार्य में घोर लापरवाही बरती गई है। निर्देशों का पालन नहीं किए जाने पर ग्राम पंचायत सचिवों का सात दिवस के वेतन कटौत्रा के आदेश जारी किए गए।
इन पर हुई कार्रवाई
जनपद पंचायत नीमच के पंचायत सचिव मदनलाल जाटिया बामनबर्डी, कन्हैयालाल भारती कुचडौद, रंगलाल कुमावत कराडिया महाराज, सोहनलाल शर्मा दुदरसी, वर्दीचंद मीणा बमोरा, जनपद पंचायत जावद के पंचायत सचिव प्रकाश धाकड ताल, रमेशचंद धाकड गुजरखेडी सांकला, जगन्नाथ राव कोज्या, बालकिशन धाकड़ धारडी, गोपाल शर्मा डोराई, जनपद पंचायत मनासा के पंचायत सचिव भेरुलाल राठौर मजीरिया, जीवनलाल पाटीदार दांता, भूपेन्द्र सिंह चन्द्रावत सांकरिया खेडी, धनराज चौधरी डायली, रविन्द्र पाटीदार खेतपालिया के सात दिवस के वेतन कटौत्रा आदेश जारी किए गए।