{"_id":"628a453ea6c34a530d187e3c","slug":"neemuch-mob-lynching-rahul-gandhi-wrote-the-fire-of-hatred-makes-a-person-blind","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemuch Mob Lynching: राहुल गांधी ने लिखा- नफरत की आग इंसान को अंधा बना देती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch Mob Lynching: राहुल गांधी ने लिखा- नफरत की आग इंसान को अंधा बना देती है
Sun, 22 May 2022 07:48 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 22 May 2022 07:48 PM IST
सार
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के नीमच में हुई मॉब लिंचिंग पर फेसबुक पोस्ट की है। उन्होंने कहा है कि नफरत की आग इंसान को अंधा बना देती है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीमच मॉब लिंचिंग पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट की है। उन्होंने नीमच जिले के मनासा में एक व्यक्ति की नाम पूछकर पीटे जाने से मौत की घटना पर कहा है कि नफरत की आग इंसान को अंधा बना देती है।
बता दें कि नीमच में मुस्लिम होने का पूछकर मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था। पिटने वाले बुजुर्ग का शव पुलिस को मिला था। मामले में स्थानीय भाजपा नेता का नाम सामने आते ही सियासत शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस के हमले के बाद अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मामने में बयान दिया है।
राहुल ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि नफरत की आग इंसान को अंधा बना देती है और जब सियासत नफरत करना सिखाती है तो लोग एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। याद रखें, मजहब आपस में बैर रखना नहीं सिखाता।
विज्ञापन
कमलनाथ ने भी किया भाजपा पर हमला
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी मामले में सरकार को आड़े हाथ लिया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये मध्यप्रदेश में आख़िर हो क्या रहा है…? सिवनी में आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या, गुना, महू, मंडला की घटनाएं और अब प्रदेश के नीमच ज़िले के मनासा में एक बुजुर्ग व्यक्ति जिनका नाम भँवरलाल जैन बताया जा रहा है की पीट-पीटकर हत्या। सिवनी की तरह यहां भी आरोपी का जुड़ाव भाजपा से जुड़ा होना सामने आ रहा है…। प्रदेश की क़ानून व्यवस्था आख़िर कहां है, कब तक लोगों को यूं ही मारा जाता रहेगा…? अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं…? सरकार का ध्यान तो सिर्फ़ इवेंट में है..। सिवनी की घटना हो, मंडला की हो, खरगोन, सेंधवा, नीमच, राजगढ़, गुना, ग्वालियर की घटना हो, प्रदेश देश भर में रोज़ शर्मसार हो रहा है।
क्या था मामला
नीमच में रतलाम के रहने वाले भंवरलाल चत्तर जैन का शव पुलिस ने शनिवार सुबह मनासा रामपुरा रोड से बरामद किया था। पहचान के लिए फोटो वायरल किए गए। इसी दौरान एक वीडियो भी वायरल होने लगा। इसमें भंवरलाल जैन को एक व्यक्ति चांटे मारता नजर आ रहा है। मारने वाले शख्स की पहचान भाजपा की पूर्व पार्षद के पति दिनेश कुशवाहा के रूप में हुई है। पिटाई करते समय पूछा जा रहा है कि तू मुस्लिम है, तेरा नाम मोहम्मद है क्या, जावरा से आया है? पिटाई के बाद मौत पर मामला गर्मा गया। हालांकि पुलिस ने भाजपा नेता दिनेश कुशवाहा को गिरफ्तार भी कर लिया था।