{"_id":"6267cb81b770ec3ab51c5746","slug":"neemuch-digvijay-singh-visited-javad-assembly-participated-in-public-awareness-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीमच: दिग्विजय सिंह ने जावद विधानसभा का किया दौरा, जन जागरण अभियान में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीमच: दिग्विजय सिंह ने जावद विधानसभा का किया दौरा, जन जागरण अभियान में हुए शामिल
Tue, 26 Apr 2022 04:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 26 Apr 2022 04:07 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मंगलवार सुबह नीमच जिले की जावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोडी में पहुंचे और जन जागरण अभियान के अंतर्गत प्रभात फेरी में शामिल हुए।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मंगलवार सुबह नीमच जिले की जावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोडी में पहुंचे और जन जागरण अभियान के अंतर्गत प्रभात फेरी में शामिल हुए।
दिग्विजय सिंह दो दिवसीय नीमच दौरे पर रहे, इस दौरान सोमवार रात को उन्होंने ग्राम मोडी में चंद्रशेखर मेघवाल के निवास पर रात्रि विश्राम किया था। सोमवार को जन जागरण अभियान के अंतर्गत जावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा कामलिया में जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। ग्राम सुवाखेड़ा में इंदिरा पत्थर श्रमिक सहकारी समिति द्वारा आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया। इसके बाद नीमच जिले की तहसील सिंगोली के ग्राम बोरदिया में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए। ग्राम बोरदिया से भोपाल के लिए रवाना हो गए।