फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch accused was beaten up in market for molesting a minor girl

Neemuch News: नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने पर भरे बाजार आरोपी की पिटाई, थाने में शिकायत दर्ज

Mon, 29 Jan 2024 09:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 29 Jan 2024 09:31 PM IST
सार

भारत माता चौराहे पर सोमवार दोपहर एक युवक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था। लड़की का हाथ पकड़कर उसका फोन नंबर भी मांग रहा था। आरोपी युवक को सबक सिखाने के लिए लड़की ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Neemuch accused was beaten up in market for molesting a minor girl
युवक की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीमच के भारत माता चौराहे के समीप एक नाबालिग लड़की को छेड़ना युवक को भारी पड़ गया। लड़की ने भरे बाजार युवक की पिटाई शुरू कर दी। हंगामे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


भारत माता चौराहे पर एनएसयूआई के धरने में तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले गए। नीमच के कैंट थाना क्षेत्र स्थित भारत माता चौराहे पर सोमवार दोपहर एक युवक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था और लड़की का हाथ पकड़कर उसका फोन नंबर भी मांग रहा था।
विज्ञापन


इसके बाद लड़की ने आरोपी युवक को सबक सिखाने की ठानी और आरोपी युवक को सबक सिखाने के लिए उसकी पिटाई शुरू कर दी। हंगामा होता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हंगामे के दौरान भारत माता चौराहे पर एनएसयूआई का धरना प्रदर्शन भी चालू था, जहां पुलिस कर्मी तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को देख तुरंत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और छेड़छाड़ करने वाले युवक को थाने ले गए। इधर, सूचना पर नाबालिग लड़की के परिजन भी कैंट थाने पर पहुंचे और आरोपी युवक प्रहलाद मीणा निवासी नीमच के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed