फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   NCPCR President objected to the mono of Ganga Jamna School in Damoh

Damoh: गंगा जमना स्कूल के मोनो पर एनसीपीसीआर अध्यक्ष ने जताई आपत्ति, भारत के नक्शे से छेड़छाड़ की कही बात

Thu, 08 Jun 2023 04:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 08 Jun 2023 04:39 PM IST
सार

भारत के नक्शे के साथ इस प्रकार की छेड़खानी पर एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने मध्य प्रदेश सरकार से एफआईआर दर्ज करने को कहा।

विज्ञापन
NCPCR President objected to the mono of Ganga Jamna School in Damoh
गंगा जमना स्कूल मोनो विवाद। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दमोह के गंगा जमना स्कूल में हिजाब पहनाने, इस्लामिक शिक्षा दिए जाने तथा धर्मांतरण का प्रयास किए जाने के मामले के बाद किसी न किसी मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने गंगा जमना स्कूल के प्रतीक चिह्न पर भी आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि स्कूल ने अपने मोनो में भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ करके आधा भारत ही गायब कर दिया गया है।
विज्ञापन


यही नहीं गंगा जमना स्कूल के मालिक ने अपने अन्य व्यावसायिक संस्थानों में भी इसी प्रतीक चिह्न का उपयोग किया है। भारत के नक्शे के साथ इस प्रकार की छेड़खानी कतई सहन नहीं की जाएगी। इस मामले को लेकर उन्होंने गंभीरता से कार्रवाई करने के मध्य प्रदेश सरकार को दिशा निर्देश देते हुए एफआईआर दर्ज करने की बात कही। हालांकि एसपी ने कहा है कि इस मामले की जांच हाई पावर कमेटी कर रही है। वह इसमें कुछ नहीं बोल सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed