फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Nazneen bano became hindu nancy goswami marriage with deepak in temple in mandsaur

Love Story: प्यार की खातिर मुस्लिम लड़की ने अपनाया सनातन धर्म, मंदिर में लिए सात फेरे

Sat, 19 Nov 2022 07:37 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 19 Nov 2022 07:37 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक मुस्लिम लड़की ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए सनातन धर्म अपना लिया। दोनों की मुलाकात टिकटॉक के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई, शादी के लिए दोनों के परिवार तैयार नहीं थे। इसलिए दोनों घर छोड़कर भाग गए। लड़की ने सनातन धर्म अपना लिया, वो नाजनीन से नैंसी गोस्वामी बन गई।

विज्ञापन
Nazneen bano became hindu nancy goswami marriage with deepak in temple in mandsaur
मुस्लिम लड़की ने अपनाया सनातन धर्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदसौर जिले में एक लड़की ने धर्म परिवर्तन कर लिया। गुना जिले की नाजनीन बानो ने प्यार के खातिर मजहब बदला है। लड़की ने दूसरे धर्म के लड़के से प्यार किया। उसने सनातनी बनकर लड़के से शादी भी कर ली। बता दें, जिले में छह महीने में यह 5वां मामला है, जब किसी मुस्लिम ने सनातन धर्म अपनाया है।

विज्ञापन


गुना जिले के कुंभराज में रहने वाली नाजनीन बानो पिता मोहम्मद जफर को टिकटॉक पर दीपक पिता विट्ठल गोस्वामी नाम का युवक पसंद आ गया। वह उसे फॉलो करने लगी। इसी एप के जरिए दोनों की बात शुरू हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों छह महीने पहले बिना बताए घर से भाग गए। दोनों शादी कर जिंदगी बिताना चाहते थे, लेकिन अलग-अलग धर्म के होने से शादी नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले लड़के ने अपने परिवार से संपर्क किया। उसने परिजन से कहा कि नाजनीन सनातन धर्म अपनाना चाहती है। युवक के पिता ने मंदसौर के चेतन्य सिंह राजपूत से संपर्क किया। इसके बाद गुरुवार रात विधि-विधान से गायत्री मंदिर में सनातन धर्म अंगीकार कर नाजनीन, नैंसी गोस्वामी बन गई। दोनों ने सात फेरे लेकर विवाह के गठबंधन में बंध गए। नैंसी 19 साल की है। 9वीं तक पढ़ी है। दीपक की उम्र 22 साल है और वह कॉमर्स में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nazneen bano became hindu nancy goswami marriage with deepak in temple in mandsaur
मंदिर में लिए सात फेरे - फोटो : सोशल मीडिया

छह महीने में पांच मुस्लिमों ने अपनाया सनातन धर्म...
मंदसौर में ही पिछले छह महीने में पांच लोगों ने सनातन धर्म अपनाया है। 27 मई को पत्रकार शेख जफर कुरैशी घर वापसी कर चेतन्य सिंह राजपूत बने थे। इसके बाद 9 सितंबर को जोधपुर की इकरा सनातन धर्म अपनाकर इशिका बनी थी। 30 सितंबर को निसार मोहम्मद हिंदू धर्म अपनाकर सोनू सिंह बने। अब नाजनीन बानो, नैंसी बन गई है।

संत सहित कई लोग आशीर्वाद देने पहुंचे...
चेतन्य सिंह, आश्रम से संत युवाचार्य मनमणि महेश जी महाराज और समाजसेवियों की उपस्थिति में नैंसी और दीपक का विवाह गायत्री मंदिर में संपन्न हुआ। संत धर्म परिवर्तन के आयोजन में नैंसी को आशीर्वाद पहुंचे थे। समाजसेवी पंडित रविन्द्र पांडे, पार्षद पति एवं हिंदूवादी नेता विनय दुबला, समाजसेवी सुनील बंजारिया, सनातन क्रांति सेना के सिद्धार्थ नाहर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक व राजनीतिक महानुभाव शादी में शामिल हुए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed