फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narottam Mishra's attack on Diggi: Home Minister said Digvijay Singh is defaming the entire Muslim community in the holy month of Ramzan

दिग्गी पर नरोत्तम मिश्रा का हमला: गृहमंत्री बोले रमजान के पवित्र माह में पूरे मुस्लिम समुदाय को बदनाम कर रहे दिग्विजय सिंह

Wed, 27 Apr 2022 12:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 27 Apr 2022 12:56 PM IST
सार

दिग्विजय सिंह के गरीब मुसलमान लड़को को बीजेपी पैसे देकर पत्खर फिंकवाती है बयान पर मंगलवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि रमजान के पवित्र माह में पूरे मुस्लिम समुदाय को दिग्विजय सिंह बदनाम कर रहे है। 

विज्ञापन
Narottam Mishra's attack on Diggi: Home Minister said Digvijay Singh is defaming the entire Muslim community in the holy month of Ramzan
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में आगामी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मंगलवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि रमजान के पवित्र माह में पूरे मुस्लिम समुदाय को दिग्विजय सिंह बदनाम कर रहे है। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि भाजपा गरीब मुस्लमान लड़कों को पैसे देकर पत्थर फिंकवाती है।
विज्ञापन

 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार कर कहा कि दिग्विजय सिंह को क्या हो गया समझ नहीं आ रहा है। पहले तुष्टीकरण की राजनीति के लिए एक कौम को खुश करने के लिए पुलिस पर सवाल उठाए, न्यायपालिका पर सवाल उठाए और अब उस कौम को ही बिकाऊ बता दिया कि पैसे लेकर पत्थर फेंकते हैं। आपने एक बात तो स्पष्ट कर दी कि पत्थर कहां से आए थे और किसने फेंके थे। आपके पास क्या सबूत है कि उस कौम ने पैसे लेकर पत्थर फेंके। किसी व्यक्ति के बारे में ऐसा कहते तो इतनी पीढ़ा नहीं होती, लेकिन एक कौम को बदनाम करने का काम आपने किया है। वह भी इस पवित्र माह में अच्छा नहीं किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नीमच दौरे के दौरान दंगों को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा था कि कांग्रेस शांति अमन की अपील करती है, लेकिन मेरे पास ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि कुछ गरीब मुसलमान लड़कों को पैसा देकर भाजपा के लोग खुद ही पत्थर फिंकवाते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पास इसके फैक्ट्स नहीं आए हैं। मैं उसको चेक कर रहा हूं। इसलिए अभी आरोप नहीं लगा रहा हूं, लेकिन मेरे पास ऐसी जानकारी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed