{"_id":"65cb275086a06ebcec0895e8","slug":"narottam-mishra-reached-damoh-to-prepare-for-lok-sabha-election-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दमोह में पूर्व गृह मंत्री मिश्रा, भगवान जागेश्वरनाथ के किए दर्शन, लोस चुनाव के दावेदारों से चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दमोह में पूर्व गृह मंत्री मिश्रा, भगवान जागेश्वरनाथ के किए दर्शन, लोस चुनाव के दावेदारों से चर्चा
Tue, 13 Feb 2024 01:54 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 13 Feb 2024 01:54 PM IST
सार
दमोह लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को कलस्टर बनाया गया है। उन्हें बुंदेलखंड की प्रत्येक सीट जिताने की जवाबदेही सौंपी गई। जिसकी शुरुआत उन्होंने दमोह में भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन कर की।
विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा ने जागेश्वरनाथ महादेव का अभिषेक किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह लोकसभा क्षेत्र के लिए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को कलस्टर बनाया गया है। दमोह लोकसभा क्षेत्र के साथ उन्हें सागर संभाग की लोकसभा सीटें जिताने और प्रत्यासी चयन की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
सोमवार रात की ट्रेन से नरोत्तम मिश्रा दमोह पहुंचे। रात्रि विश्राम करने के बाद मंगलवार सुबह उन्होंने जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर पहुंचकर भगवान का अभिषेक किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने भी जागेश्वरनाथ महादेव के दर्शन कर अभिषेक किया।
विज्ञापन
बता दें लोकसभा चुनाव के लिए दमोह लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को कलस्टर बनाया गया है। उन्हें बुंदेलखंड की प्रत्येक सीट जिताने की जवाबदेही सौंपी गई। जिसकी शुरुआत उन्होंने जागेश्वरनाथ महादेव के दर्शन कर की। दमोह दौरे पर आए मिश्रा भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा पदाधिकारी और लोकसभा चुनाव के संभावित प्रत्याशियों के साथ चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
