{"_id":"6545e1297f2a8dca910aea76","slug":"mp-election-2023-satta-ka-sangram-at-narmadapurm-coverage-news-in-hindi-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता का संग्राम: अमर उजाला पहुंचा नर्मदापुरम, युवाओं ने कहा- रोजगार बड़ा मुद्दा, रिक्त पदों पर भर्ती हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता का संग्राम: अमर उजाला पहुंचा नर्मदापुरम, युवाओं ने कहा- रोजगार बड़ा मुद्दा, रिक्त पदों पर भर्ती हो
Sat, 04 Nov 2023 01:33 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:33 PM IST
सार
MP Election 2023: चुनावी मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने के लिए अमर उजाला पहुंच गया है मध्यप्रदेश के युवा मतदाताओं के बीच। जहां शनिवार को नर्मदापुरम में 'सत्ता का संग्राम' हुआ, जिसमें युवा वोटरों ने कई मुद्दों पर अपनी रखी।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। चुनाव से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेश भर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। आज हमारा कारवां नर्मदापुरम पहुंचा है। जहां हमने युवा वोटरों से बात कर उनके मूल मुद्दों को जानने की कोशिश की।
विज्ञापन
युवाओं से बातचीत के दौरान एक युवा ने कहा कि यहां सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार का है। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम में रोजगार का एक भी साधन नहीं है। यहां गली-गली शराब बेची जा रही है। यहां के युवा 200-300 में शराब को ढो रहे है, किसी भी तरह की कोई रोकथाम नहीं है। ये प्रशासन का सबसे बड़ा फेलियर है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 15-15 लाख रुपये में नौकरियां बांटी जा रही है। यहां का सबसे बड़ा घोटाला व्यापम घोटाला है। सब जगह घूस लिया जा रहा है। इस सरकार में सिर्फ कमीशनखोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छी शिक्षा और रोजगार मिले
इसी कड़ी में एक और युवा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि आज का युवा दो चीजें चाहता है। पहला ये कि उसे अच्छी शिक्षा मिले और दूसरा ये कि उसे रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि सरकार से यही अपेक्षा है कि युवाओं को रोजगार के अवसर मिले, जिससे वो किसी दूसरे प्रदेश में ना भटके।
रिक्त पद भरे जाए
वहीं एक और युवा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जो भी खाली पद पड़े हुए है, उनपर भर्ती की जाए। रोजगार से जुड़े हर मुद्दे पर सरकार उसका हल निकाले, साथ ही जो युवा मेहनत कर रहे है और जो सक्ष्म है, उन्हें रोजगार मिले।
