{"_id":"668e2bc2cab78aa2f4015315","slug":"major-road-accident-in-narmadapuram-district-of-madhya-pradesh-five-dead-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नर्मदापुरम के पास वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, पांच की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नर्मदापुरम के पास वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, पांच की मौत, छह घायल
Wed, 10 Jul 2024 12:05 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 10 Jul 2024 12:05 PM IST
सार
Narmadapuram Road Accident: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में एक वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। छह लोग घायल हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
नर्मदापुरम में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नर्मदापुरम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पचलावरा के पास बरेली रोड पर एक टवेरा गाडी़ अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। घटना में टवेरा सवार पांच लोगों की मौत हो गई। छह लोग घायल है।
विज्ञापन
पिपरिया थाना के एएसआई गणेश राय ने बताया कि टवेरा गाड़ी क्रमांक एमपी-04-टीए-6452 ग्राम साड़िया से शादी समारोह से पिपरिया लौट रही थी। उस समय वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। वाहन में 11 लोग सवार थे। जो लोग मारे गए हैं उनमें पिपरिया के मयंक पिता पप्पू उर्फ तेजकुमार चौरसिया, उम्र 22 साल, अमन पिता राजकुमार मालवीय, उम्र 21 साल, सोवित पिता गब्बर राजपूत, उम्र 20 साल और नरसिंहपुर जिले के निवासी प्रद्युमन अग्रवाल पिता देवेन्द्र अग्रवाल, उम्र 22 साल, और श्रेयांश जैन पिता अशोक जैन, उम्र 23 साल, शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार ऋषभ पिता खन्ना चौरसिया, उम्र 22 साल, दिनेश पिता प्रेमनारायण साहू, उम्र 22 साल, हर्षित पिता भुवन विश्वकर्मा, उम्र 21 साल, मंयक पिता मिथलेश सोनी, उम्र 18 साल, आदर्श पिता आशीष चौरसिया, उम्र 22 साल, आयुष पिता दीपक शर्मा, उम्र 25 साल, घायल हुए हैं। उनका उपचार किया जा रहा है। थाना पिपरिया में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
