{"_id":"6257bd8481cc873d807346df","slug":"narmadapuram-three-from-a-family-die-in-a-road-mishap","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्मदापुरम: केले से भरा ट्रक ऑटो पर पलट गया, मां और दो बच्चों ने दम तोड़ा, दो महीने पहले ही पति की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्मदापुरम: केले से भरा ट्रक ऑटो पर पलट गया, मां और दो बच्चों ने दम तोड़ा, दो महीने पहले ही पति की हुई थी मौत
Thu, 14 Apr 2022 02:08 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 14 Apr 2022 02:08 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में केले से भरा ट्रक ऑटो पर पलट गया। इससे उसमें सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और उसके दो बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
नर्मदापुरम में सड़क हादसे के बाद ऑटो पर गिरे मलबे को हटाते हुए पुलिस और ग्रामीण।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। यह मामला सिवनी मालवा थाना क्षेत्र का है। सिवनी मालवा से इटारसी जा रहे ऑटो पर केले से भरा ट्रक पलट गया। इससे एक महिला और उसके दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
नर्मदापुरम जिले के ग्राम रतवारा के पास यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक ऑटो में सवार महिला और दो बच्चे सिवनी मालवा से इटारसी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेजी से आ रहे ट्रक ने उन को टक्कर मारी और केले से भरा ट्रक उसी ऑटो पर पलट गया। दुर्घटना में महिला और बच्चे ऑटो में ही दबे रह गए। ऑटो चालक किसी तरह जान बचा पाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर ऑटो में दबे शवों को बाहर निकाला।
नर्मदापुरम-हरदा स्टेट हाईवे पर रतवाड़ा-डोलरिया के पास यह भीषण हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़ फरार हो गया। डोलरिया थाना प्रभारी आम्रपाली डाहट के अनुसार ट्रक हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई है। नीचे दबे शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क हादसे में आरती गौर उम्र 36 वर्ष, कंचन गौर उम्र 17 वर्ष और गौरव गौर उम्र 12 वर्ष की मौत हुई है। तीनों सिवनी बनापुरा निवासी है। दो माह पहले ही आरती के पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। आरती का भाई सुनील गौर उर्फ भोला निवासी मालवीयगंज ऑटो चला रहा था। उसे इलाज के लिए डोलरिया भेज दिया गया है।

नर्मदापुरम: केले से भरा ट्रक ऑटो पर पलट गया, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत#RoadAccident #Breakingnews #Breaking #MPNews #MadhyaPradesh https://t.co/5KiQFjHyin pic.twitter.com/W9CAV82KC6
विज्ञापन विज्ञापन— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) April 14, 2022