फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram: Controversy over wife not cooking food, drunken husband killed with an ax

नर्मदापुरम: पत्नी के खाना नहीं पकाने पर हुआ विवाद, शराबी पति ने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी

Sat, 02 Apr 2022 11:31 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 02 Apr 2022 11:31 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में मामूली विवाद को लेकर पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच शुक्रवार रात को खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। 
 

विज्ञापन
Narmadapuram: Controversy over wife not cooking food, drunken husband killed with an ax
पिपरिया पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पत्नी ने खाना नहीं पकाया तो पति ने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित पिपरिया के ग्राम सांडिया की है। शुक्रवार रात को पति-पत्नी में खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। कुछ देर तक बाद विवाद बढ़ गया तो पति ने गुस्से में कुल्हाड़ी से पत्नी पर वार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया है कि पति शराब पीकर आया था और इस बात को लेकर पत्नी का अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार रात में इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपित ने हत्याकांड को अंजाम दे दिया। सांडिया के 26 वर्षीय पवन कतिया अक्सर शराब पीकर घर पहुंचता था और इसे लेकर उसकी पत्नी वर्षा, 24 वर्ष का उससे विवाद होता था। शुक्रवार को जब वह शराब पीकर घर पहुंचा तो उसने वर्षा से खाना बनाने को कहा। वर्षा ने पवन को साफ इनकार कर दिया कि खाना नहीं पकाउंगी। इस पर पवन ने वर्षा के साथ मारपीट शुरू कर दी। वर्षा ने विरोध किया तो पवन ने पास रखी कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया और उसकी गर्दन झूल गई। हत्या के बाद पवन कुल्हाड़ी वहीं पर फेंककर भाग गया। 
विज्ञापन


मां भी घर में थी मौजूद 
पवन की मां भी विवाद के समय घर पर मौजूद थे। आए दिन झगड़ों से वह भी परेशान थी और उसने दोनों के बीच में न पड़ने का फैसला किया। जब पवन ने वर्षा की हत्या कर दी और भाग गया, तब पवन की मां ने ही सांडिया पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चरित्र शंका भी हो सकती है वजह
सांडिया पुलिस ने शुक्रवार देर रात आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की, पर सख्ती की वजह से वह टूट गया और अपराध कबूल लिया। पुलिस को लग रहा है कि हत्या की एक वजह चरित्र शंका भी हो सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed