फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narendra Singh Tomar in Morena: Said farmers should use modern techniques to upgrade agriculture in the country

मुरैना में नरेंद्र सिंह तोमर: कहा- देश में खेती उन्नत करने के लिए किसान करें आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल

Sun, 27 Mar 2022 06:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Mar 2022 06:35 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि देश में खेती उन्नत होगी तो हम हर क्षेत्र में प्रगति कर सकते हैं और यह तभी संभव होगा जब किसान भाई-बहन कम खाद एवं कम पानी में तथा आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके खेती करें। 

विज्ञापन
Narendra Singh Tomar in Morena: Said farmers should use modern techniques to upgrade agriculture in the country
केंद्रीय कृषि नरेंद्र सिंह तोमर अंबाह तहसील पहुंंचे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरैना जिले की अंबाह तहसील स्थित वेयर हाउस परिसर में आयोजित कृषि उपजों के वैज्ञानिक भंडारण विषय पर परिचर्चा में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश में खेती उन्नत होगी तो हम हर क्षेत्र में प्रगति कर सकते हैं और यह तभी संभव होगा जब किसान भाई-बहन कम खाद एवं कम पानी में तथा आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके खेती करें।
विज्ञापन

 
अपने संसदीय क्षेत्र मुरैना में पहुंचे तोमर ने कहा कि भारत कृषि प्रधान और धर्म प्रधान देश हैं। धर्म प्रधान से आशय अपनी जिम्मेदारी से है। कृषि प्रधानता के कारण कृषि हमारे देश की रीढ़ के समान है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में अनेक क्षेत्रों में प्रगति की है। समय की जरूरत है कि हम खेती में भी प्रगति करें, क्योंकि जिस प्रकार हमारी रीढ़ की हड्डी कमजोर होगी तो हम न तो अच्छा का सकते हैं और न ही अच्छा व्यवसाय कर सकते हैं। इसी तरह देश की रीढ़ की मजबूती के लिए जरूरी है कि हम अपनी खेती को कमजोर न होने दें। यह तभी संभव होगा, जब हम खेती में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करें और अपने उत्पादन को बढ़ाएं।
विज्ञापन

 
तोमर ने कहा कि अंबाह तहसील ने वतन के लिए शहादत देने वाले शहीद रामप्रसाद बिस्मिल को पैदा किया। सरस्वती शिशु मंदिर को देशभर में खड़ा करने वाले संघठन विद्याभारती के लज्जारामसिंह तोमर भी इसी धरती थे। आरएसएस के पूर्व सरसंघचालक रज्जू भैया का परिवार अंबाह तहसील से जुड़ा रहा है। परिचर्चा में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed