शिष्यों की पत्नी व संपत्ति हड़प लेता था नारायण साईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म मामले में जेल में बंद आसाराम के बेटे नारायण साईं के खिलाफ पत्नी ने एक और शिकायत दर्ज करवाई है। साईं की पत्नी जानकी हरपलानी ने शनिवार को इंदौर के खजराना थाने में दी गई शिकायत में बताया कि नारायण अपने शिष्यों की पत्नियों और उनकी संपत्ति को भी हड़प लेता था।
जानकी का कहना है कि नारायण साईं आश्रम में बालिग और नाबालिग लड़कियों को लालच देकर, वशीकरण कर और उन्हें डरा-धमका कर अवैध संबंध बनाता था।
उसने लंदन निवासी एक महिला का विवाह अपने भक्त अनंग नायक से कराया, लेकिन मंगलसूत्र खुद नारायण ने पहनाया और मांग भी उसी ने भरी।
'केस वापस लेने को नारायण साईं ने दी धमकी'
जानकी ने कहा कि मेरे माता-पिता की संपत्ति बेचकर नारायण ने आश्रम में दान कर दी। गुरुकुल में बस लेकर दी, जिसकी किस्तें मेरे पिताजी भरते रहे। उसका यह आरोप भी है कि नारायण साईं ने उसे केस वापस लेने के लिए फोन पर धमकियां दिलवाईं।
जानकी ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए नारायण से गुजारा भत्ता मांगा है। इस संबंध में केस की सुनवाई इंदौर जिला अदालत में चल रही है। गुजारा भत्ता और घरेलू हिंसा के केस में नारायण को नोटिस भी भेजा जा चुका है।
